भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बच्चियो को एचपीवी टीकाकरण के लिए करें प्रेरित, बढाएं प्रगति- कलेक्टर

108
Above News

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर


कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रो की समीक्षा की। कलेक्टर ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की।  उन्होंने एचपीवी टीकाकरण की अपेक्षित प्रगति नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि एचपीवी टीकाकरण के लिए 14 से 15 वर्षीय बच्चियो को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण में प्रगति सुनिश्चित करने हेतु जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,  ब्लाक मेडिकल आफिसरो की बैठके आयोजित कर टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि अधिकारी स्कूलो एवं ग्रामो का भ्रमण कर छूटे हुए 14 से 15 वर्षीय बच्चियो को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित कर टीके लगवाएं।

     कलेक्टर ने बैठक में जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागो में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतो के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतो का निराकरण संतुष्टिपूर्वक कराना सुनिश्चित करें एवं कोई भी शिकायत अनअटेटेंड न रहें। बैठक में  जल गंगा संवर्धन अभियान, सड़क निर्माण जैसे अन्य बिंदुओ पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए।
      बैठक मेें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper