कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
– कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में ग्राम मल्दा निवासी काशिम खान ने सीसी रोड़ निर्माण, ग्राम सन्नौसी निवासी रामप्रकाश पटेल ने धान विक्रय किये जाने की राशि दिलवाने, ग्राम मीठी निवासी रामसुजान जायसवाल ने भूमि का सीमांकन कराने, वार्ड नम्बर 16 शहडोल निवासी रामभजन पटेल ने नल कनेक्शन, ग्राम दुलादर निवासी श्रीमती हेमा शुक्ला ने विद्युत कनेक्शन लगवाने, वार्ड नम्बर 2 शहडोल निवासी चांदनी कोल ने वार्ड नम्बर 2 में हुए अतिक्रमण का हटवाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.