कलेक्टर ने राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु नियुक्त किए केंद्राध्यक्ष
===

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
– मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को 26 अप्रैल 2026 को ओएमआर पद्धति से प्रातः 10 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 2ः15 से 4ः15 बजे तक दो सत्रों में शहडोल जिले के 05 परीक्षा केन्द्रो में आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने परीक्षा केंद्र शासकीय बालक हाई स्कूल रीवा रोड जयस्तंभ चौक शहडोल हेतु प्राचार्य श्रीमती ममता तिवारी, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेंकेण्डरी विद्यालय गांधी चौक हेतु प्राचार्य श्रीमती साधना जैन, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जयस्तंभ चौक हेतु श्री ऐनी एंथोनी, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्गा मंदिर स्टेडियम रोड हेतु श्री आरएस परिहार, शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय पांडवनगर हेतु डॉ. सुनील कुमार सक्सेना को केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.