भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह नगर पालिका में हंगामा: पार्षद ने CMO की शर्ट में जबरन डाली चूड़ियां, VIDEO वायरल

88
Above News

अंबाह। गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब निर्दलीय पार्षद विक्रम सिंह तोमर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शारिब कौसर के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। पार्षद हाथ में चूड़ियां लेकर कार्यालय पहुंचे और सीएमओ को आवेदन देते हुए चूड़ियां देने लगे।

बताया जा रहा है कि जब सीएमओ ने चूड़ियां लेने से इनकार किया, तो पार्षद ने जबरदस्ती चूड़ियां उनकी शर्ट के भीतर डाल दीं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

जानकारी के अनुसार, पार्षद विक्रम सिंह तोमर वार्ड 6 से हैं और दो दिन पहले रेतपुरा पार्क में नगर पालिका द्वारा कचरा डाले जाने की शिकायत लेकर सीएमओ से मिलने पहुंचे थे, लेकिन सीएमओ छुट्टी पर होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसी बात से नाराज होकर वह गुरुवार को फिर कार्यालय पहुंचे और यह विवाद हो गया।

सीएमओ शारिब कौसर ने बताया कि वह अपनी बेटी की तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी पर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद ने उनके साथ अभद्रता की है और इस मामले में थाने में आवेदन दिया जाएगा।

वहीं पार्षद विक्रम सिंह तोमर ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना टेंडर के करीब 2.5 करोड़ रुपए की टाइलें लगाई गई हैं और उतनी ही राशि की और टाइलें नगर में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper