भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाया गया जल चौपाल, बताया गया महत्व

79
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


– प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य निरंतर जन सहयोग से किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल बचाने, संरक्षित करने एवं जल का महत्व बताने हेतु  विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसी अनुक्रम में उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर ड्रॉप मोर क्रॉप को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत कठौतिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल चौपाल लगाया गया। जिसमें किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से होने वाले लाभ के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदाय कि गई, कैसे पानी का कम से कम उपयोग कर अधिक से अधिक फसल का उत्पादन कर सकते है एवं उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकते है। साथ ही जल का महत्व बताते हुए कहा गया कि   जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है, जो समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए हमें जल की एक-एक बूंद का महत्व समझना होगा और इसके संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper