भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

\गेंहू,चना एवं मसूर उपार्जन हेतु उपार्जन केंद्रो में करें समुचित व्यवस्था-कलेक्टर

108
Above News

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर


कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा कर दिए निर्देश

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि  शहडोल जिलें में समर्थन मूल्य में गंेंहू, चना एवं मसूर उपार्जन के लिए बनाएं गए उपार्जन केंद्रो में आने वाले किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह सुनिष्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रो में शीतल पेयजल, छायादार बैठक व्यवस्था, तौल कॉटे, पर्याप्त मात्रा में बारदाने आदि की समुचित व्यवस्था की जाएं। उन्होंने कहा कि गेंहू उपार्जन हेतु किसानो के पंजीयन अब 9 मई तक निर्धारित की गई है तथा शनिवार के दिन भी उपार्जन केंद्र  संचालित होगे। उन्होंने कहा कि स्लॉट बुकिंग की तिथि का इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए जिससे अधिक से अधिक किसानो का जिले में पंजीयन सुनिश्चित हो सकें।
कलेक्टर ने बताया कि  गेंहू उपार्जन के दौरान 50प्रतिशत खराब चमक वाले गंेहू की खरीदी होगी। पानी के कमी के कारण  कम विकसित दाने की सीमा 6 प्रतिषत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत और क्षतिग्रस्त दानो की सीमा में 6 प्रतिशत तक बढाई गई है।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जनजातीय  कार्य विभाग, षिक्षा विभाग सहित अन्य विभागो में लंबित सीएम हेल्पलाइन की षिकायतो के निराकरण की स्थिति समीक्षा कर विभागीय अधिकारियो को निर्देष दिए कि सीएम हेल्पलाइन मंें दर्ज षिकायतो का निराकरण प्राथमिकता के साथ कराना सुनिष्चित करें, कोई भी षिकायत अनटेंटेड न  रहें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper