जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब में किया गया साफ सफाई का कार्य

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
:- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य निरंतर जन सहयोग से किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल बचाने, संरक्षित करने एवं जल का महत्व बताने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
जल गंगा संवर्धन अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत “जल स्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला शहडोल, विकासखंड गोहपारू की नवांकुर संस्था वीर सावरकर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम देवरी 2 के तालाब में जल संरक्षण हेतु साफ सफाई का कार्य किया गया।
उक्त साफ सफाई कार्य में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष अशोक अहिरवार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवदहा,सी एम सी एल डी पी के छात्र-छात्राएं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनमानस को जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया ।
Subscribe to my channel
Comments are closed.