भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

संपर्क क्रांति और हीराकुण्ड एक्सप्रेस को प्रतिदिन किया जाय:मनीष श्रीवास्तव
[बिलासपुर से भोपाल वन्दे भारत ट्रेन चलायी जाय]

53
Above News

शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने रेल मंत्री और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से मांग की है कि छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति सुपर फ़ास्ट (ट्रेन नंबर-12823/12824) और हीराकुंड एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर-20807/20808) को नियमित किया जाना आवश्यक है आम जनता की मांग पर और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अगर इन ट्रेनों को नियमित कर दिया जाता है तो छत्तीसगढ़ के साथ-साथ शहडोल संभाग के यात्रियों को दिल्ली,पंजाब,आंध्रप्रदेश और उड़ीसा जाने आने में अधिक सुविधा होगी साथ ही उनको अतिरिक्त आरक्षण की सुविधा का भी लाभ मिल सकेगा।

मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि,छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति ट्रेन विगत 21 वर्षों से चल रही है, इस ट्रेन का शुभारंभ मार्च 2005 में किया गया था।इसी तरह हीराकुंड एक्सप्रेस भी 34 वर्षों से चल रही है, इसका प्रारंभ वर्ष 1992 में किया गया था। इतने वर्षों से चल रही इन दोनों ट्रेनों को साप्ताहिक से नियमित किया जाना आवश्यक है और वर्तमान समय की आवश्यकता भी है।

मनीष श्रीवास्तव ने साथ ही एक प्रमुख मांग भी की है कि,दिन में भोपाल पहुंचने के लिए एक वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर से भोपाल (वाया कटनी,दमोह,सागर,विदिशा होकर ) चलाया जाना अत्यधिक आवश्यक है यह ट्रेन बिलासपुर से सुबह 5:00 बजे निकल कर दोपहर में 1:00 से 2:00 बजे के बीच भोपाल पहुंच सकती है इसी तरह भोपाल से दोपहर 3:00 बजे निकल कर वापस बिलासपुर 11:00 से 12:00 बजे के बीच रात्रि में पहुंच सकती है।
वैसे भी पूरे देश में वंदे भारत ट्रेन चल चुकी है पर हमारा देश का एकमात्र आदिवासी संभाग शहडोल इससे अछूता है, अगर यह एकमात्र वंदे भारत ट्रेन चला दी जाती है तो शहडोल क्षेत्र के यात्रियों को दिन में इस यात्रा का लाभ मिल सकेगा।।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper