दीनदयाल रसोई के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगांे को सस्ता भोजन कराएं उपलब्ध- कलेक्टर
जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
===

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में दीनदयाल रसोई योजनांतर्गत गठित जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयेाजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना एक जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब, श्रमिक, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कम कीमत पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत शहरों में संचालित रसोई केंद्रों पर लोगों को बहुत कम शुल्क में भरपेट भोजन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराएं। बैठक में रघुकुल सामाजिक सेवा एवं मानव कल्याण द्वारा लिए गए टेंडर को एक वर्ष और बढ़ाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी सहित जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.