सामान नागरिक संहिता पर नागरिकों से 22 जून तक ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित
विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी दे सकेंगे सुझाव
:- राज्य शासन द्वारा समान नागरिक संहिता पर आम नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। नागरिक अपने सुझाव इसके लिये विशेष रूप से तैयार की गई वेबसाइट ucc.mp.gov.in पर 22 जून तक दे सकेंगे।
सामान नागरिक संहिता के बारे में इस वेबसाइट पर सुझाव शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी, परिवार के सदस्य, समाज सेवक, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य सभी प्रकार के संगठन और समूहों के सदस्य द्वारा दर्ज कराये जा सकते हैं।
वेबसाइट पर सुझाव देने की प्रक्रिया बहुत सरल है। वेबसाइट पर दिये गये फार्म में केवल नाम, लिंग, धर्म, संभाग, जिला, पता, और मोबाइल नंबर अंकित करना है। कुल बारह प्रश्नों के उत्तर हाँ या न में देने के बाद मोबाइल पर आये ओटीपी से सत्यापित करने से सुझाव दर्ज हो जाता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.