भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह सब्जी मंडी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने महिला और मासूम को रौंदा

36
Above News

मुरैना/अंबाह।सब्जी मंडी रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर का कहर, महिला और मासूम घायल
नगर की सब्जी मंडी रोड पर रविवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने महिला एवं उसके मासूम बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार वृंदावन की गढ़ी निवासी  30 वर्षीय रामलली अपने  7 वर्षीय बेटे रोहित  के साथ सब्जी खरीदने सब्जी मंडी आई थीं। वह मंडी के बाहर एक हाथ ठेले पर सब्जी ले रही थीं, तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति तेज गति से ट्रैक्टर लेकर आया और नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर महिला को कुचलते हुए सड़क किनारे नाली में जा घुसा।

हादसे में महिला ट्रैक्टर के टायर के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला और घायल बेटे के साथ अंबाह सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि बच्चे की पसलियों में चोट लगी है। दोनों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के बाद जब चालक ट्रैक्टर से नीचे उतरा तो वह लड़खड़ा रहा था और नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चालक को घेर लिया गया। मामले की सूचना अंबाह पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper