जिले में किया गया सामूहिक योगाभ्यास
..
नागरिकों ने बढ़ चढ़कर निभाई सहभागिता
….

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर
– विश्व योग दिवस के अवसर पर शहडोल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिमसे जन प्रतिनिधियों अधिकारियों, गणमान्य नागरिको एवं स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई।
इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेमरा एवं ग्राम पंचायत बोचरों में योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास एवं ध्यान किया।
इस अवसर पर योग के महत्व को बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


Subscribe to my channel
Comments are closed.