शहडोल जिले के स्वास्थ्य केंद्रों हेतु 24 चिकित्सक हुए पदस्थ
….

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
–
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 24 चिकित्सा अधिकारियों की शहडोल जिले में पदस्थापना कर दी गई है। सभी डॉक्टरों ने अपने-अपने पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे जिले में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी,हमारा प्रयास है कि जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए, नए डॉक्टरों के आने से स्वास्थ्य व्यवस्था निश्चित रूप से और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने ने बताया कि जिला चिकित्सालय शहडोल, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, बुढार और जयसिंहनगर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर, गोहपारू, सिंहपुर, ब्यौहारी, बुढार, पपौंध, सिरौजा, धनपुरी, जैतपुर, बाणसागर, करकटी, निपनिया, बेलदरा और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापना की गई है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.