राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और घोटालों के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग, शहडोल संभाग में भी सिग्नेचर अभियान शुरू करने की अपील

शहडोल। आम आदमी पार्टी के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग, शहडोल संभाग के प्रभारी अनूप शर्मा ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और घोटालों में शामिल दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर देशभर में जनमत तैयार करने के लिए अरविंद केजरीवाल जी ने देशव्यापी सिग्नेचर अभियान की शुरुआत की है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और मैहर जिलों में भी इस सिग्नेचर अभियान की शीघ्र शुरुआत होगी ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर अपनी आवाज़ बुलंद कर सकें। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार या अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी व्यक्ति कानूनन दोषी सिद्ध हो, उसे कानून के अनुसार फांसी जैसी कठोर सजा दी जाए।
अनूप शर्मा ने आमजन से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और न्याय तथा जवाबदेही के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

Subscribe to my channel
Comments are closed.