भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जितेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में E20 के खिलाफ गूंजा जनजागरूकता का संदेश

28
Above News

भोपाल के राज्य स्तरीय टाउनहॉल में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता और नागरिक, प्रदेशभर में अभियान को गति देने का संकल्प

भोपाल। E20 पेट्रोल को लेकर आम नागरिकों के बीच जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित STATE TOWNHALL Against E20 कार्यक्रम राजधानी भोपाल में व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। नर्मदीय भवन, तुलसी नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम ने E20 पेट्रोल के मुद्दे को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण और केंद्रबिंदु आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर रहे। श्री तोमर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने और प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।

श्री जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का आधार जनता के मुद्दे हैं। जब किसी विषय का सीधा संबंध आम नागरिकों, किसानों, वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं से हो, तो उस विषय पर जनता के बीच जागरूकता और संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे E20 सहित जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं और तथ्यात्मक जानकारी के साथ लोगों से संवाद स्थापित करें।

श्री तोमर के नेतृत्व में आयोजित इस टाउनहॉल ने मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक अभियान को भी नई ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और प्रदेशभर में जनसरोकारों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मॉडल टाउन विधानसभा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री अखिलेश पति त्रिपाठी की भी विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने E20 के मुद्दे पर जनजागरूकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

वहीं पूर्व विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी, भोपाल जोन श्री जगदीप सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रत्यक्ष उपस्थिति के साथ-साथ वर्चुअल माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। टाउनहॉल के माध्यम से E20 पेट्रोल को लेकर जनता के सवालों और चिंताओं को व्यापक मंच मिला।

राज्य स्तरीय टाउनहॉल के सफल आयोजन के बाद आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन अब प्रदेश के हर हिस्से में संवाद और जनजागरूकता को और तेज करेगा।

कार्यक्रम की सफलता ने एक बार फिर यह दिखाया कि श्री जितेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश जनसरोकारों से जुड़े विषयों को संगठनात्मक ताकत के साथ जनता के बीच ले जाने के लिए सक्रिय है। कार्यकर्ताओं ने भी श्री तोमर के नेतृत्व में आने वाले समय में ऐसे अभियानों को और व्यापक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper