अंबाह में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, SIR को लेकर जताया विरोध

आशीष सिंह तोमर
विधायक देवेंद्र सखवार बोले— SIR के जरिए लोगों का मताधिकार छीना गया, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
अंबाह। अंबाह कस्बे के पोरसा चौराहा स्थित पिनाहट रोड पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में अंबाह विधायक देवेंद्र सखवार सहित करीब 50 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायक ने लगाए मताधिकार छीनने के आरोप
प्रदर्शन के दौरान विधायक देवेंद्र सखवार ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र और संविधान के साथ अन्याय किया है। विधायक ने आरोप लगाया कि वोटों की कथित चोरी के कारण कई स्थानों पर भाजपा की सरकारें बनी हैं।
विधायक सखवार ने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का दोबारा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग भी की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.