शहडोल, 18 अक्टूबर 2026। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण एवं जांच की जा रही है।

विकास सचदेव ब्यूरो रिपोर्ट
📰 बेबाक शक्ति NEWS – शहडोल
खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए
🔹 धनपुरी और ब्यौहारी में जांच: मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से मिठाई, दूध, दही, खोवा, तेल, मसाले एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की गई। मौके पर जांचे गए सभी नमूने सही पाए गए।
🔹 शहडोल में निरीक्षण: विशाल मेगा मार्ट, तिरुपति ट्रेडर्स और आदर्श किराना से नूडल्स, काजू, बादाम एवं घी के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। विराट इंडस्ट्रीज और महाकाल सॉर्टेक्स में कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
🔹 धनपुरी और बुढ़ार में कार्रवाई: किराना दुकानों में पंजीयन नहीं मिलने पर प्रकरण बनाए गए। जितेंद्र बेकरी और बुढ़ार की ओरिएंट प्रोडक्ट अचार फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया गया। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
🔹 स्कूल की रसोई का निरीक्षण: पूर्व माध्यमिक शाला ब्यौहारी की एमडीएम रसोई में साफ-सफाई पाई गई। आयोडीन युक्त नमक और चावल के नमूने लिए गए।
🔹 एक्सपायरी सामग्री नष्ट: राहुल ट्रेडर्स के निरीक्षण में अवसान तिथि के बाद की सामग्री मौके पर नष्ट कराई गई। काजू, बादाम, मूंगफली और हल्दी के नमूने भी लिए गए।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार, नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📰 बेबाक शक्ति NEWS – शहडोल
✍️ रिपोर्टर – विकास सचदेव

Subscribe to my channel
Comments are closed.