गागलहेड़ी पुलिस ने इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार…

सहारनपुर) एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा के निर्देशानुसार जनपद में वांछित व इनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी व सीओ सदर के कुशल नेतृत्व में गागलहेड़ी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश फैज़ान पुत्र लतीफ निवासी कैलाशपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। यह 15000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.