भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अवैध शराब ठिकानों पर दबिश,बुढार क्षेत्र में 26लीटरतो सोहागपुर क्षेत्र में 6अवैध शराब जप्त

272
Above News

शहडोल | जिले के वृत्त बुढा़र में जिला कलेक्टर डाँ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजोरे के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर दबिश दी गई जिसके अंतर्गत बुढा़र में श्यामकली चौधरी के घर से 02 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। इसी क्रम में बच्चा सोनकर के घर से 03 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। इसी तरह सेमरा कौशिल्या चौधरी 02 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त कर प्रकरण बनाया। वही अमलाई में सुखबाई यादव के घर से 03 लीटर शराब तो श्याम लाल यादव के घर से 01 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। इसी क्रम में  मानमती यादव 02 लीटर हाथ भट्टी शराब पकडी। वहीं दूसरी ओर गीता केवट के घर से 15 किलोग्राम महुआ लाहन ग्राम महुआ लाहन जप्त हुई। कुल 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब 15 किलोग्राम महुआ लहन जिसकी कुल अनुमानित कीमत 2350 रुपये है जब्त कर लिया गया है
उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 कीधारा 34(1)(क) एवं(च) तहत् कार्यवाही की गई। कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह ठाकुर नेतृत्व में की गई। जिसमें सहयोगी स्टाफ में आबकारी आरक्षक बाबूलाल नापित,  सहेज सिंह धुर्वे एवं नगर सैनिक माधव सिंह साथ रहे।


इसी क्रम में आबकारी वृत शहडोल में जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार रजौरे के मार्गदर्शन में शराब ठिकानों पर दबिश दी गई। सोहागपुर में कुसुम साहू पत्नी मोहन साहूके रिहायशी मकान एवं मीना पत्नी संतोष बंशकार निवासी बधाइयां टोला के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 6 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर 2 प्रकरण कायम किया गया। कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती संपतिया धुर्वे एवं सहयोगी स्टाफ आबकारी आरक्षक रघुवंश शुक्ला, गोपाल मरावी एवं प्रधान आरक्षक हेमराज कोरी की भूमिका उल्लेखनय है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper