भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले में ’’किल कोरोना’’ अभियान के तहत सर्वे टीम द्वारा 1087955 व्यक्तियों का किया गया थर्मल स्क्रीनिंग

246
Above News

शहडोल|कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में आज “किल कोरोना” अभियान के तहत 2059 घर का सर्वे किया गया जिनमें 19275 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। 13 व्यक्तियों को सार्थक ऐप में आईएलआई कर दर्ज किया गया। 18 व्यक्ति बुखार के मरीज पाए गए तथा 37 गर्भवती माताओं का भी स्क्रीनिंग किया गया एवं 4 बच्चे बिना टीका के भी चिन्हित किए गए। ज्ञातव्य हो कि जिले में ’’किल कोरोना’’ अभियान के तहत अभी तक कोविड़-19 को रोकने हेतु सर्वे टीम के सदस्यों द्वारा "किल कोरोना अभियान" के तहत 1 जुलाई 2020 से आज तक 211693 सर्वेक्षित घरो का सर्वे किया गया। इस दौरान सर्वे टीम द्वारा 1087955 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग तथा 770 व्यक्तियों की सार्थक ऐप में आईएलआई जांच किया गया तथा 4096 गर्भवती माताओं का भी थर्मल स्क्रीनिंग तथा बुखार वाले 1456 व्यक्तियों की जाॅच किया गया तथा 481 बच्चे बिना टीका के भी चिन्हित किए गए। टीम में आॅगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सीएचओ तथा नगर पालिका के कर्मचारी शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश पांडेय ने जानकारी दी है कि जिले में अभी 26 कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज है तथा 32 सर्वे कंटेनमेंट एरिया है एवं 16 कंटेनमेंट एरिया प्रतिबंध मुक्त किया गया हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper