भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

माईनिंग एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं – कमिश्नर

243
Above News

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाएं- कमिश्नर
शहडोल|कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने शहडोल संभाग में संचालित सभी माईनिंग क्षेत्रोे एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानोेें में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश माईनिंग एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधको को दिए है। कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग के सभी माईनिंग खदानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि ऐसे औद्योगिक प्रतिष्ठान जहां उत्पादों की प्रोसेसिंग के लिए गैसों और रसायनों का उपयोग किया जाता है ऐसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किये जाएं तथा सुरक्षा के बचाव के लिए समय-समय पर माॅकड्रील भी किया जाएं। माॅकड्रील के समय जिला पशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी आंमत्रित किया जाए साथ ही औद्योगिक क्षेत्रो के आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को कोई औद्योगिक दुर्घटना होने की स्थिति में कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी है, इसकी समुचित जानकारी दी जाएॅ। औद्योगिक प्रतिष्ठानों के क्षेत्र में सुरक्षा के उपायो को प्रदर्शित करने वाले बोर्ड भी लगाएॅ जाए। कमिश्नर शहडोल संभाग ने उक्त निर्देश आज खनिज खदानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में जहां औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थिति है वहां के सरपंचों, सचिव और आशाकार्यकर्ताओं को भी सुरक्षा संबंधी समुचित प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक मंे कमिश्नर ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठनों और खनिज प्रतिष्ठानों मे कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया जाए, साथ ही श्रमिको को मास्क लगाकर ही कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि राज्य शासन द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया। दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएं। बैठक में खनिज प्रतिष्ठानों के सुरक्षा प्रमुख श्री बलदेव पाण्डेय ने बताया कि शहडोल संभाग में 35 माईनिंग प्रतिष्ठान संचालित है जिनका समय-समय पर सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के बाद ही खनन की अनुमति दी जाती है सभी माईनिगों में सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किये गए है। सुरक्षा उपकरणों की समुचित व्यवस्था की गई है। मनेन्द्रगढ़ में रेस्क्यू टीम है जो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में खनिज प्रतिष्ठानो में होने वाली दुर्घटना के समय रेस्क्यू का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि खनिज प्रतिष्ठानो पर समय-समय पर सुरक्षा तैयारियों की माकड्रील भी कराई जाती है। बैठक मंे औद्योगिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि श्रमिको की सुरक्षा के लिए औद्योगिक सुरक्षा अधिनियम है जिसके तहत श्रमिको के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के लिए नियम बनाएॅ गए है। उन्हांेने बताया कि औद्योगिक प्रतिष्ठानो में मशीनों फैन्सिंग नही करने के कारण दुर्घटनाएॅ होती है। दुर्घटनाएॅ होने पर प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। बैठक में सभी कलेक्टरों ने भी खनिज प्रतिष्ठानांे एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानो में सुरक्षा के बेहतर से बेहतर व्यवस्थाए करने के सुझाव दिए। बैठक में कलेक्टर शहडोल डाॅ. सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर, कलेक्टर उमरिया श्री संजीव श्रीवास्तव, उपायुक्त राजस्व श्री दिलीप पाण्डेय, प्रबंधक मोजर बीयर आर0के0 खताना, प्रबंधक ओपीएम श्री दीपक खरे, महाप्रबंधक रिलायंस श्री विजित झां, प्रबंधक अल्ट्रा टेªक श्री विनोद कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक एसईसीएल सोहागपुर श्री आर0पी0 सिंह, महाप्रबंधक एसईसीएल जमुना कोतमा श्री बीपी सिंह, खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहां सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper