भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पति ने एक साथी के साथ मिलकर की पत्नी के आशिक की हत्या, एक वर्ष बाद खुलासा

286
Above News

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना अंतर्गत 28 जुलाई 2019 को सूचनाकर्ता कंधई लाल साहू पिता स्व. रघुवीर साहु उम्र 60 बानवासी भदियापुर थाना धाता जिला फतेहपुर उ.प्र. का उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट कराया कि 19 जून 2019 को उसका लड़का अनिल साहू पिता कंधईलाल साहू उम्र 19 वर्ष का घर से पूना जाने कह कर निकला था, जिसका पता तलाश करने पर पता चला कि 20 जून 2019 को दोपहर करीब 12 बजे दिन ग्राम मऊ थाना ब्यौहारी में रामू चर्मकार के साथ देखा गया है। जिसकी तलाश ग्राम मऊ में कि गई, जिसका कोई पता नही चला रामू जांच तलाश कि जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने गुम इंसान कायम कर तलाश शुरू कर दी, पुलिस ने धारा 174 जाफौ जिसके अज्ञात मृतक परुष का शव ग्राम देवगांव इमलिहा टोला रेल्वे लाइन के पास गड्डे में पाया गया था। जो 27 जून 2019 को सूचनाकर्ता रामसोरित पटेल निवासी भोगिया टोला कि सूचना पर धारा 174 जाफी कायम हुआ था। हाल ए हलचल गुम इंसान व मर्ग कि घटना आस – पास समय कि होने से अज्ञात पुरुष के शव एवं कपड़ो कि पहचान गुम इंसान के फरियादी कंधई लाल साहु को तलब कर जांच कराई गई। जो गुम इंसान के फरियादी द्वारा अज्ञात पुरुष के शव व समानो की फोटो ग्राफी देख कर अपने पुत्र गुम इंसान अनिल साहू का फोटो व कपड़े, जूता, कड़ा, बेल्ट इत्यादि होना बताया, जिससे पुन: पूरक कथन लिया गया। जो अपने कथन पर बताया कि वर्ष 2019 में उसका भतीजा संतोष साहू ने ब्यौहारी रेल्वे लाइन फाउडेशन बनाने का ठेका लिया था, हाल ए हलचल जिस में गुम इंसान अनिल साहू तथा ग्राम झरौसी के बिहारी लाल चर्मकार, रामपाल चर्मकार वगैरहा साथ में काम करते थे तथा अनिल साहू ग्राम झरौसी में भरत पटेल के यहां किराये का कमरा लेकर रहता था और बिहारी लाल चर्मकार के घर
मऊ से लापता हो गया है। सूचना पर गुम इंसान 28 जुलाई 2019 कायम कर आना जाना करता था। उसी दौरान अनिल साहू का बिहारीलाल चर्मकार कि पत्नी कविता चर्मकार से संबंध बन गया। जिस पर अनिल साहू ने वर्ष 2019 माह अप्रैल में बिहारीलाल चर्मकार कि पत्नी कविता चर्मकार को अपने साथ झरौसी से उत्तर प्रदेश ले जाकर लालगंज में किराये से मकान लेकर करीब 20 दिन रखा था, हाल ए हलचल बिहारी लाल चर्मकार के द्वारा अपनी पत्नी कविता कि गुमने कि रिपोर्ट करने पर पुलिस के द्वारा अनिल साहू के पिता के कहने पर अनिल ने कविता को 20 दिन बाद उसके मायके ग्राम तेदुआड़ भेज दिया था। 19 जून 2019 को पुन: अनिल साहू कविता को लेने ग्राम तेदुआड़ आया था।
वह 20 जून 2019 से लापता हो गया, फरियादी के कथन के आधार पर बिहारीलाल चर्मकार कि पत्नी कविता चर्मकार को तलब कर पूछताछ कर कथन लिया गया जो बताई कि 20 जून 2019 कि रात्रि 10-11 बजे अनिल साहू उसे ग्राम देवरांव इमलिहा टोला व लाइन के पास मिला और साथ में चलने को कह रहा था, उसी दौरान उसका पति बिहारी लाल चर्मकार तथा रामपाल चर्मकार दोनों डण्डा लाठी लेकर आये और अनिल साहू को पकड़ कर लाठी डंडे से मारमार कर हत्या कर लाश को गड्डे में फेंक दिये और धमकी दिये कि किसी मे बताना नही, नहीं तो जान से मार देंगे। इसी डर के कारण आज तक किसी को नही बताई थी।
गुम इंसान के फरियादी कंधईलाल साहू तथा साक्षी कविता चर्मकार के कथन व मृतक कि फोटो कपड़े कड़ा, जूता , बेल्ट आदि कि पहचान से आरोपी बिहारीलाल उर्फ मुन्नू चर्मकार पिता श्यामसुन्दर चर्मकार उम्र 26 वर्ष, रामपाल पिता रामकुमार चर्मकार उम्र 22 वर्ष हाल ए हलचल दोनो निवासी झरौसी के विरुद्ध प्रथम दृष्टिया अपराध घटित करना पाये जाने पर धारा 302,201,34 ताहि पंजीबद्ध कर उक्त आरोपीगणो को गिरफ्तार कर आरोपीगणो से घटना में प्रयुक्त टार्च , व डण्डा बरामद किया, आरोपीगणो को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
इनकी रही भूमिका
उक्त जघन्य अंधी हत्या का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिमा एस. मैथ्यू, के कुशल निर्देशन एवं एसडीओपी भविष्य भास्कर के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक आशीष झारिया, सहायक उपनिरीक्षक जी.डी. तिवारी, सी.बी. त्रिपाठी , आरक्षक मंलिकट्ट भट्ट , केदार सिंह , अरशद खान, अजय उपाध्याय की भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper