आज दिनांक तक 4959 व्यक्तियों का अभी तक लिया गया सैंपल आज दिनांक तक 49 कोरोना एक्टिव केस

शहडोल :-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पांडेय ने जानकारी दी है कि जिले में आज 175 कोरोना सेम्पल लिए गए तथा आज तक 4959 व्यक्तियों का अभी तक सैंपल लिया गया। जिसमें अभी तक 107 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें 58 कोरोना वायरस के मरीज ठीक हो गए तथा अभी 49 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मेडिकल काॅलेज शहडोल में एडमिट है तथा इलाज चल रहा है। अभी तक 77 सक्रिय कंटेनमेंट एरिया बनाएॅ गए थे। जिसमें 31 मुक्त कर दिए गए हैं और 46 अभी क्रियाशील है।
कलेक्टर अपील की है कि कोरोना से घबरायें नही, लक्षण प्रकट होने पर स्वयं जाॅच कराएॅ और अधिक से अधिक लोग सार्थक एप डाउनलोड कर अपने और अपने परिवार तथा परिचितो को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाएॅ तथा कलेक्टर के द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रो को कंटेनमेंट घोषित करने के कारण वहां आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा सैंपल टेस्टिंग प्रथम संपर्क मरीजों की सैंपलिंग आदि की जा रही है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला काढ़ा का वितरण एवं क्षेत्रों को नगरपालिका के सहायता से सेनीटाइज किया जा रहा है तथा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.