कलेक्टर ने सहयोग से सुरक्षा अभियान की दिलाई शपथ

शहडोल | स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने शहडोल जिले मंे सहयोग से सुरक्षा अभियान की शुरूआत करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कलेक्टर ने शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं आज देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ये शपथ लेता हूं कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मैं स्वयं एवं अपने क्षेत्र में लोगों को मुंह पर मास्क, दुपट्टा या रूमाल या कपड़ा बाधकर घर से बाहर निकलने घर के बाहर आपस में देा गज की दूरी रखने और बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोने के लिए प्रेरित करूंगा, कोरोना को लेकर किसी से कोई बुरा व्यवहार या भेदभाव न करते हुए सभी के साथ प्रेम एवं सहयोग का व्यवहार करूगा, कोरोना के इस युद्व में जो हमारी ढ़ाल है जैसे डाक्टर, नर्स, अस्पताल कर्मी, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी एवं मैदानी कार्यकर्ता आदि का मैं हमेशा सहयोग, समर्थन एवं सम्मान करूगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.