भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ट्रॉसफार्मर खराब होने से ग्रामीण अंधेरे में ट्रांसफार्मर विगत कई माह से जर्जर अवस्था में

253
Above News

शहडोल:-ट्रॉसफार्मर खराब,गांव में छाया अंधेरा,फरियाद नहीं सुन रहा बिजली विभाग खेती किसानी चौपट, विरोध में ग्रामीण लामबंद*संभागीय मुख्यालय के समीपी गांव धुरवार में ट्रॉसफार्मर खराब होने से ग्रामीण अंधेरे में जी रहे है।जिसकी शिकायतभी बार-बार अधिकारियों से की जा चुकी है इसके बाद भी *ट्रांसफारमर में आई खराबी का सुधार नहीं किया जा रहा है*। *जिसके विरोध में ग्रामीणों ने सड़को पर उतरने की विभाग को चेतावनी तक दे डाली है।*
*ग्रामीणो ने शिकायत में बताया है कि हम ग्राम धुरवार के निवासी है ग्राम धुवार ब्राम्हण मोहल्ला में लगा ट्रांसफार्मर विगत कई माह से जर्जर अवस्था में है, जिसमें आए दिन कोई न कोई खराबी बनी रहती है। जिससे विद्युत प्रवाह बाधित होता है।इस संबंध में कई बार क्षेत्र के लाइनमैन एवं अन्य संबंधित कर्मचारी अधिकारी से संपर्क कर, समस्या के निराकरण कराए जाने का अनुरोध किया गया है,जिससे कभी भी किसी दिन कोई भी दुर्घटना घटित होने की पूर्ण संभावना बनी हुई है। *समस्त ग्रामवासियों ने कृषि संबंधी कार्यो में आ रही गंभीर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराते हुए तत्काल मांग की है।*
*यदि इसके उपरान्त भी कोई वांछित कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन हम सभी ग्रामवासी *कलेक्टर एवं कमिश्नर शहडोल के कार्यालय के समक्ष मजबूरन धरना प्रदर्शन एवं क्रमबद्ध भूख हड़ताल पर बैठने को विवश होंगे। *जिसकी समस्त जवाबदारी विद्युत विभाग एवं संबंधित कर्मचारी/अधिकारी की होगी*।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper