भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोविड-19 के उल्लंघन की सूचना मिलते ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने की बड़ी कार्यवाही

251
Above News

शहडोल(राहुल गुप्ता की रिपोर्ट):-नगर में संचालित एक डेयरी एवं स्वीट मार्ट जिसकी कई शाखाएं हैं के प्रोपराइटर एवं उनके परिजन जोकि कल आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अमले और प्रशासकीय अमले ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था और उनके बाकी परिजनों और दुकान के कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी थी परंतु उसके बावजूद भी डेयरी संचालकों के द्वारा सारे नियमों को धता बताकर अपने स्वार्थ सिद्धि के चलते सारी दुकानें खोलकर खुलेआम सामग्री एवं मिष्ठान बेचा जा रहा था,जिसके चलते संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा था जिसकी जानकारी जब मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जिला प्रशासन को दी गई तो मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी ने द्वारा अपने दल बल के साथ तत्काल कार्यवाही करते हुए तत्काल उन दुकानों को बंद कराया तथा उनके यहां रखी सामग्री को भी जप्त कर कार्यवाही की गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper