विद्यार्थी श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भभ्य आयोजन कोविड 19 को ध्यान में रखकर किया गया सुरच्छित कार्यक्रम

शहडोल:-बड़ी हर्षोल्लास के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थी श्री गणेश उत्सव समिति पांडव नगर में लंबोदर महाराज की प्रतिमा बिना किसी से चंदा लिए कॉलोनी में रह रहे सभी विद्यार्थियों के द्वारा विराजित की गई समिति के अध्यक्ष *श्री अरुण द्विवेदी* ने बताया कि पूरे परिसर को रोज सैनिटाइज किया जाता है पूजा और आरती के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया जाता है और जब तक गणेश जी विराजमान रहेंगे तब तक निशुल्क मास्क का वितरण विद्यार्थी श्री गणेश उत्सव समिति के द्वारा किया जाएगा उन्होंने बताया कि पिछली बार श्री विद्यार्थी गणेश उत्सव समिति पांडव नगर के द्वारा गौ सेवकों सामाजिक कार्यकर्ताओं और उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया था इस वर्ष समिति के द्वारा जो कोरोना वारियर्स हैं जैसे डॉक्टर, सफाई कर्मचारी,पुलिस कर्मचारी और बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा । साथ ही हर दिन शाम की आरती के समय छोटे बच्चों को सही तरीके से हाथ धुलाई के तरीके को सिखाया जाता है, सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया जाता है, बच्चे किस तरह से सावधानी रखें यह भी उन्हें सिखाया जाता है और रोज सुबह को योग के द्वारा अपने शरीर को स्वस्थ रखने के तरीके और योगासन सिखाए जाते हैं, श्री विद्यार्थी गणेश उत्सव समिति पांडव नगर को सभी नगर वासियों का सहयोग प्यार और मार्गदर्शन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिल रहा है अध्यात्म के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान समिति के द्वारा रखा जा रहा है विद्यार्थियों के द्वारा किया जा रहा है यह आयोजन लोगों को अध्यात्म, योग , सदाचार और सम्मान करना सिखाता है। श्री विद्यार्थी गणेश उत्सव समिति के मुख्य सदस्यों में चंद्रमणि प्रधान,मनीष चौरसिया, राहुल सिंह, अजय सिंह, अरुण पाल, कमलेश सिंह, अजय सिंह उईके, दिलेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह उत्तम सिंह, राजा प्रजापति, दानिश सिंह, संदीप सिंह मरकाम, धूप सिंह, अर्पित तिवारी, अंकित तिवारी, उमेश वर्मा, गौरव दुबे, रिंकू पांडे, नरेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, कोमल दुबे, अमन शुक्ला, कमलेंद्र मिश्रा, विश्वनाथ सोंधिया आदि सेवादार हैं जो लंबोदर महाराज की सेवा में लगे हुए है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.