भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अब सेवा पुस्तिका में दर्ज होगी सूचना आयोग के जुर्माने की राशि – मुख्य सूचना आयुक्त अरविंद शुक्ला ने दिया आदेश, उधर एक अन्य मामले में सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने अतिथि शिक्षकों की जानकारी छुपाने के लिए पीआईओ प्राचार्य पर लगाया 15 हज़ार का जुर्माना

299
Above News

मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग द्वारा लगातार की जा रही सुनवाई के चलते एक तरफ़ भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ वर्षों से लंबित कार्य भी गुणवत्तापूर्ण कराए जा रहे हैं। बता दें कि आयोग की सख़्ती से कई मामलों की त्वरित सुनवाई नए-नए आयामों के द्वारा करते हुए जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है लेकिन आलम ये है कि अधिकारी कर्मचारी आयोग को जुर्माने की राशि नहीं भर रहे हैं इसलिए अब मध्य प्रदेश सूचना आयोग ने निर्णय लिया है कि अधिकरियों पर लगाए जा रहे जुर्माने को उनकी सर्विस बुक में दर्ज़ करवाया जाएगा जिससे अब  प्रशासनिक खेमे में काफी हड़कप मचा हुआ है। गौरतलब है कि मुख्य सूचना आयुक्त श्री ए.के शुक्ला ने चार प्रकरणों में कुल एक लाख के जुर्माने के आदेश के साथ ही दोषी अधिकारियों की सेवा पुस्तिका में उनके जुर्माने की एंट्री करने का आदेश भी जारी कर दिया है। डॉ. आर.एल ओसारी सचिव मध्य प्रदेश बीज एवं फार्म विकास निगम तीन अलग अलग प्रकरणों में कुल 75 हज़ार का जुर्माना लगाया गया। वही एक और प्रकरण में नवनीत सक्सेना दूध संघ जबलपुर के ऊपर ₹ 25000 का जुर्माना लगाया गया है। इन सभी प्रकरणों में खास बात ये है कि सभी अधिकारियों की सेवा पुस्तिका में जुर्माने की एंट्री की जाएगी। अगर जुर्माना अधिकारी जमा नही करते हैं तो मुख्य सूचना आयुक्त ने आदेश दिया है कि जुर्माना रिटायरमेंट के समय वसूला जाएगा साथ ही जुर्माना नही जमा करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी की जाएगी।
अतिथि शिक्षकों की जानकारी छुपाने पर राहुल सिंह ने पीआईओ पर लगाया 15 हज़ार का जुर्माना
     अतिथि शिक्षक के मामले में जानकारी छुपाने के लिए दोषी सिंगरौली के प्राचार्य के विरुद्ध ₹15000 का जुर्माना लगाने के साथ इसकी इंट्री दोषी अधिकारी के सर्विस रिकॉर्ड बुक में दर्ज करने के आदेश राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने दिए हैं।
इस प्रकरण में अधिकारी  की लापरवाही के चलते 13 सौ पन्ने की जानकारी निशुल्क अपीलकर्ता को दी गई। सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने इसे अधिकारी की स्वयं की लापरवाही मानते हुए अधिकारी की तनख्वाह में से फोटोकॉपी का शुल्क काटने का निर्देश भी जारी किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper