भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो क्या शिवराज का अनूपपुर आना,राजकीय शोक मे  नियम और कानून की धज्जियां उड़ाना

334
Above News

शहडोल|मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 सितंबर को अनूपपुर में आकर एक सरकारी कार्यक्रम में कई विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं एवं सरकारी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे जो  राष्ट्रीय शोक होने के कारण विवाद एवं चर्चा का विषय बना हुआ है   l                  केंद्र सरकार के 1997 के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राजकीय शोक के दौरान फ्लैग कोड आफ इंडिया नियम के मुताबिक विधानसभा सचिवालय सहित महत्वपूर्ण कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहते हैं इसके अलावा प्रदेश में कोई औपचारिक एवं सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है इस अवधि के दौरान समारोहों और अधिकारिक मनोरंजन पर भी प्रतिबंध रहता है देश में और देश के बाहर स्थित भारतीय दूतावास और उच्चायोग में भी राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जाता  है  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 3 सितंबर को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जनपद में सरकारी कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए अनूपपुर आगमन के सरकारी नवीन हितग्राहियों को पात्रतापर्ची वितरण एवं विभिaन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण


अनूपपुरमुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 3 सितम्बर, गुरुवार को अनूपपुर के अल्प प्रवास में आएँगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री चौहान 3 सितम्बर दोपहर 3 बजे अनूपपुर आएँगे। आप शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा नवीन हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण करेंगे। श्री चौहान शाम 5 बजे अनूपपुर से उमरिया तथा 5:35 बजे उमरिया से भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगे।ज्ञात हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आने का कार्यक्रम 30 अगस्त   कोथा जो आपसी विवाद  भाजपा में व्याप्त गुटबाजी एवं  प्रदेश सरकार के मंत्री बिसाहूलाल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के बीच सामंजस न होने के कारण रद्द कर दिया गया था|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper