भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बेखौफ रेत माफिया, बटली में खनिज अमले पर हुआ पथराव

258
Above News

शहडोल ।  जिले में रेत माफियाओं के हौशले बुलंद है, लेकिन रेत माफिया अब इतनें बेखौफ हैं कि उनके निशानें पर खनिज अमला भी आ गया है‌। लगातार अवैध उत्खनन की शिकायतों के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही जारी है और रेत माफियाओं पर लगाम लगानें के लिये प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। बुढ़ार थाना ईलाके के बटली व कंसेड़ घाट से भी लगातार अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करनें की शिकायतें लगातार सामनें आ रही थी। जिसके बाद आज शाम लगभग 8 बजे खनिज अमला मौके पर कार्यवाही करनें पहुंचा लेकिन रास्ते में उनके वाहन पर अज्ञात लोगों नें पथराव शुरु कर दिया। जानकारी के मुताबिक अवैध रेत उत्खनन की शिकायतों के बाद सोन नदी के बटली घाट पर खनिज इंस्पेक्टर सुरेश कुलस्ते, खनिज इंस्पेक्टर प्रभात पट्टा सहित दो अन्य लोग कार्यवाही करनें मौके पर पहुंचे थे , इसी दौरान जब वह निरीक्षण कर रहे थे तो अचानक कुछ लोगों नें दूर झाडियों के बीच से उन पर पथराव शुरु कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद ही खनिज अमला वहां से बिना कार्यवाही किये जान बचाकर वापस लौट गया। सूत्र बताते हैं कि खनिज अमले नें अब तक किसी भी तरह की शिकायत थानें में दर्ज नहीं कराई है। गौरतलब है कि कोयलांचल के इस क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के कारोबार में कई ऐसे लोगों के नाम बीते दिनों से सामनें आ रहे हैं जिनका आपराध से चोली- दामन का साथ रहा है। हलांकि 27 मई 2020 को इसी स्थान से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर देर रात जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एकजुट होकर कार्यवाही की थी और मौके से बीस ट्रक रेत भी जप्त किया गया‌ था, लेकिन मौके से अवैध रेत परिवहन में लगी गाडियां नहीं पकड़ी जा सकी थी। उक्त कार्यवाही के बाद कुछ दिनों तो अवैध उत्खनन बंद था लेकिन बीते एक माह से बुढ़ार थाना ईलाके के बटली व कंसेड़ से माफिया लगातार अवैध रेत‌ का उत्खनन करा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस कार्य से जुड़े माफिया देर शाम से ही अपनें इस अवैध कारोबार में सक्रिय हो जाते हैं और बकायदे असलहों के साथ कई लोगों की टीम इनके कार्य में मौजूद रहती है। यदि समय रहते इन पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती तो आनें वाले दिनों में निश्चित ही किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper