भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आरटीआई एक्टिविस्ट की उपस्थिति में धारा 4 के तहत त्योंथर में आयोजित हुई सोशल ऑडिट जनसुनवाई,

241
Above News

जिले में त्योंथर ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोटरा कला जनपद पंचायत त्योंथर के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के जांच के माध्यम से पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत 27 लाख से अधिक की रिकवरी पंचायत विभाग द्वारा बनाई जा चुकी है जिसे अभी तक संबंधित सरपंच एवं सचिव के द्वारा भरा नहीं गया है।

     बताया गया कि कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी तहसील त्योंथर के माध्यम से पत्र जारी कर कलेक्टर कार्यालय रीवा को सूचित किया गया था कि ग्राम पंचायत के द्वारा लगभग 17 लाख रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी रिकवरी की जाए इस बाबत पत्र दिनांक 5 अगस्त 2019 को कलेक्टर को भेजा गया था।

9 लाख रुपये की बनाई गई थी एक अन्य रिकवरी

   कार्यालय जिला पंचायत रीवा के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने दिनांक 6 नवंबर 2019 को पत्र क्रमांक 3613 के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग त्योंथर से ग्राम पंचायत कोटरा कला जनपद पंचायत त्योंथर की शिकायत दिनांक 5 अक्टूबर 2019 पर जांच करने के लिए आदेशित किया था जिसके उपरांत एसडीओ एसआर प्रजापति के द्वारा जांच की गई और लगभग रुपए 9 लाख 62 हज़ार की रिकवरी बनाई गई।

  सुदूर सड़क संपर्क में 4 लाख से अधिक का बंदरबांट

    ग्राम पंचायत कोटरा काला के ग्रामीणजनों ने जानकारी दी कि उन्होंने मनरेगा के वेबपोर्टल में जा करके देखा तो महेंद्र के घर से बगीचे तक नामक सड़क लगभग 350 मीटर सड़क निर्माण में लगभग 20 फर्जी मस्टरोल जारी हो चुके हैं और इस सड़क के निर्माण के लिए 5 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की गई थी लेकिन न तो मजदूरों द्वारा कोई कार्य करवाया गया और फर्जी मस्टररोल जारी किए गए और साथ में मटेरियल का भी कोई पता नहीं है जिससे साफ जाहिर होता है कि सुदूर सड़क संपर्क योजना के नाम पर किस प्रकार से भ्रष्टाचार चल रहा है और सरपंच सचिव उपयंत्री सहायक यंत्री और सीईओ की मदद से पूरा बंदरबांट जारी है।

  तालाब सौंदर्यीकरण के नाम और घाट निर्माण के नाम पर लाखों का गोलमाल

    कोटरा कला निवासी अनुराग सिंह द्वारा बताया गया की ग्राम पंचायत कोटरा कला में ग्राम कोटरा कला के तालाब के पास सौंदर्यीकरण और घाट निर्माण के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए गए लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ जबकि जांच में इस कार्य की रिकवरी भी बनाई गई है। इसी प्रकार अमिलिया ग्राम की आदिवासी बस्ती के पास तालाब निर्माण और गहरीकरण का कार्य करवाया गया लेकिन सब कुछ मात्र कागजों पर ही है न तो तालाब का कोई सौंदर्यीकरण हुआ है और न ही कहीं कोई घाट दिख रहा है।

   अमिलिया से कोटरा चंद्रपुर रोड तक की पीएम सड़क पड़ी अधूरी

   ग्राम अमिलिया के निवासी रामाश्रय आदिवासी, मदन गोपाल साकेत, महेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रीतम सिंह कुशवाहा, अनुराग सिंह आदि के द्वारा बताया गया कि उनकी लगभग 3 किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री सड़क स्वीकृत होने के बावजूद भी आज दिनांक तक निर्मित नहीं हो पाई है जिसकी वजह से ग्राम पंचायत कोटरा कला और अमिलिया ग्राम के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय में प्रीतम सिंह कुशवाहा द्वारा बताया गया कि उन्होंने मामले को एसडीएम और साथ में जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया था लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जिसकी वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।  कला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कहा है यदि 7 दिन अंदर प्रशासन कार्यवाही नहीं करता तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

   आरटीआई की धारा 4 के तहत आयोजित हुई सोशल ऑडिट और जनसुनवाई

    दिनांक 19 सितंबर 2020 को त्योंथर जनपद अंतर्गत कोटरा कला ग्राम पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 के तहत मनरेगा एवं पंच परमेश्वर पंचायत दर्पण वेबपोर्टल में साझा की जाने वाली जानकारी के आधार पर सोशल ऑडिट एवं जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा गया जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई और कहा की मनरेगा और पंच परमेश्वर के कार्यों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है जिस पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों द्वारा जांच भी की गई है लेकिन 27 लाख से अधिक की रिकवरी के बावजूद भी जिला प्रशासन एवं पंचायत विभाग द्वारा सरपंच सचिव भ्रष्टाचारी अधिकारियों से जनता का पैसा नहीं भरवाया जा चुका है जिसकी सोशल ऑडिट और जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग की है।

   क्या कहना है सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी का

  इस बीच ग्रामीणों ने मीडिया कर्मियों और एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी को सोशल ऑडिट और जन सुनवाई के दौरान आमंत्रित किया जिस पर एक्टिविस्ट का कहना था इस मामले को संबंधित जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी। एक्टिविस्ट द्विवेदी ने बताया कि यदि  ग्रामीणों के साथ न्याय नही किया जाता तो बहुत ही जल्द आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जबाबदेही शासन प्रशासन की होगी। सड़क के विषय मे संबंधित पीएम सड़क विभाग के जीएम से बात कर जल्द ही बन्द सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने की माग की गयी है।

    इस बीच त्योंथर जनपद सीईओ संजय सिंह से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया और जनसुनवाई में बुलाया गया लेकिन उनके द्वारा मोबाइल फ़ोन नही उठाया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper