भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताश्री अमरसिंह शर्मा का निधन

266
Above News

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता स्व अमरसिंह शर्मा कोरोना पीड़ित थे लिहाजा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते प्रदेश अध्यक्ष  श्री शर्मा ने  सभी परिजनों शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वह उनके पूज्य पिताजी की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने ना आए, क्योंकि पिताजी कोरोना से संक्रमित थे।सभी अपने स्वास्थ्य की चिंता करें।
उन्होंने कहा है। आप सभी की संवेदनाएं मैं महसूस कर सकता हूं।

सीएम शिवराज, गोपाल भार्गव ने दीं श्रद्धांजलि सीएम शिवराज ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी के निधन पर जताया शौक बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा के पूज्य पिताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं।

ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहने की क्षमता प्रदान करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पितृशोक, मंत्री श्री भार्गव ने किया शोक व्यक्त

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पिता श्री अमर सिंह दंडौतिया जी के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री भार्गव ने शोक संदेश में कहा कि श्री अमर सिंह दंडौतिया जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। संकट की इस घड़ी में शर्मा परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान दें और शोक संतृप्त परिवार पर जो वज्रपात हुआ है उसे सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिताश्री अमर सिंह शर्मा का अब से कुछ देर पहले निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर  ने ट्वीट कर दी जानकारी . @BJP4MP के अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के पूज्य पिताजी श्री अमर सिंह जी का आज देर रात दुखद निधन हो गया।वे 93 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ थे ।
ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।
ॐ शांति

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper