भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वॉयरल ऑडियो पुराना, एडीजी और शमीम कबाड़ी के बीच हुई बातचीत

271
Above News
https://youtu.be/2KiVDwONSoU

शहडोल। रविवार को शहडोल संभाग के कई व्हॉटसएप ग्रुपों में एक ऑडियो वॉयरल किया गया, पड़ताल करने पर पता चला कि ऑडियो में जिन दो लोगों के बीच बात हो रही है, उसमें से एक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) जी. जनार्दन राव और दूसरा जबलपुर का बड़ा स्क्रैप कारोबारी शमीम है। इन दोनों के बीच बातचीत कब हुई इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। चूंकि मामला रेंज के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी से जुड़ा हुआ है और दूसरी तरफ बात करने वाला व्यक्ति भले ही स्क्रैप का बड़ा कारोबारी हो, लेकिन आम भाषा में उसे कबाड़ी ही कहा जाता है। जिस लहजे में कथित ऑडियो में कारोबारी ने रेंज के मुखिया से बात की, वह उस शमीम नामक स्क्रैप के कारोबारी का चरित्र और खिसियाहट को दर्शा रही थी।

हमने जब इस वॉयरल ऑडियो की पड़ताल शुरू की तो, सबसे पहले हमनें इन दोनों के बीच चर्चा में आये अनीश नाम के उस स्क्रैप वकारोबारी से संपर्क किया, जो शहडोल में ही लम्बे समय से स्क्रैप का कारोबार कर रहा है, अनीश ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई, इसके बाद हमने जबलपुर के कथित कारोबार शमीम से संपर्क किया, शमीम ने इस बात को स्वीकार किया कि उसकी और एडीजी जी.जनार्दन राव का यह ऑडियो झूठा नहीं है, इसमें उन दोनों की ही आवाज है, लेकिन उसने यह भी बताया कि यह ऑडियो अभी का नहीं कुछ माह पुराना है, शमीम ने यह भी बताया कि फिलहाल वह कोविड-19 की चपेट में है। इस कारण वह ज्यादा बात नहीं कर सकता, लेकिन उसने यह भी कहा कि वह कई दशकों से यह कारोबार कर रहा है और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से उसके अच्छे संबंध रहे हैं। अनीश के इशारे पर नौरोजाबाद थाने में उसकी स्क्रैप से लदी गाड़ी पकड़ी गई थी, जबकि पूरा माल एक नंबर का बिल सहित था।

सुनें कबाडी शमीम और एडीजी के बीच हुई बातचीत

https://youtu.be/2KiVDwONSoU
इस संबंध में हमने सबसे अंत में शहडोल रेंज के मुखिया जी.जनार्दन राव से संपर्क साधा तो, उन्होनें भी शमीम से हुई चर्चा की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि संभवत: जुलाई माह में उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाने में शमीम की गाड़ी पकड़ी गई थी, इस संदर्भ में उसने फोन लगाया था, शमीम से उनके कोई रिश्ते नहीं है, यह अनपौचारिक बात थी। उन्होंने यह भी बताया कि जब गाड़ी के दस्तावेजों की जांच की गई तो, बाकी सब दस्तावेज सही पाये गये थे, लेकिन जिस वाहन को काटकर स्क्रैप ले जाया जा रहा था, उससे काटने के लिए परिवहन विभाग से अनुमति ली जानी चाहिए थी, लेकिन कारोबारी ने ऐसा नहीं किया।

वॉयरल ऑडियो के संदर्भ में की गई पड़ताल ने ऑडियो के सच होने की पुष्टि तो कर दी, लेकिन जिस अंदाज में जबलपुर के कथित कबाड़ कारोबारी ने रेंज के मुखिया से बात की, उससे रेंज तो क्या पूरे मध्यप्रदेश की पुलिस प्रशासन को सकते में दाल दिया है।एडीजी को खुली धमकी- ऑडियो में शमीम यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि उसके पास एडीजी से हुई लेन-देन की बातचीत के सब ऑडियो और वीडियो हैं, जिसे मैं ऊपर तक पहुंचा दूंगा, तो लेने के देने पड़ जायेंगे। जिस बेबाकी से शमीम ने कुछ माह पहले एडीजी से धमकी भरे अंदाज में यह बातें कहीं और फिर कुछ माह तक यह मामला शांत रहा और फिर अचानक वॉयरल ऑडियो ने इस मामले को तूल दे दिया है, आखिर दोनों के बीच कुछ तो रहा होगा, जिसके सामने आने के डर से एडीजी जैसा अधिकारी ने अब तक चुप्पी साध रखी थी।

बेबाक शक्ति समाचार वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper