रेलवे सभी क्षेत्रों के लिए जाने वाली ट्रेनों का संचालन शुरू करें

शहडोल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश महामंत्री मनीष श्रीवास्तव ने मांग की है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और रेल मंत्रालय शहडोल संभाग के लोगों के साथ मजाक करना बंद करें तथा रात्रि कालीन ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस के बाद सारनाथ एक्सप्रेस प्रारंभ करने से कुछ भी नहीं हो पाएगा क्योंकि दैनिक यात्री और आसपास जाने वालों के लिए रात्रिकालीन ट्रेनों का कोई औचित्य नहीं है।
दिन में चलने वाली ट्रेने जैसे नर्मदा एक्सप्रेस, अंबिकापुर एक्सप्रेस, गोंदिया एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस इन कुछ प्रमुख ट्रेनों का चलाया जाना अत्यधिक आवश्यक है तभी क्षेत्र
की आम जनता को अभी और आने वाले त्योहारों में आवागमन के साधन की मदद मिल सकेगी इसलिए रेलवे को इस ओर ध्यान देना भी आवश्यक है।
*******************************************

Subscribe to my channel
Comments are closed.