भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पीएनजी गैस बुकिंग का हुआ शुभारंभ

254
Above News

शहडोल।संभागीय मुख्यालय में पीएनजी पाइपलाइन गैस रजिस्ट्रेशन का कार्य स्थानीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रीवा रोड में जीएम, बीजीआरएल के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर भाजपा नेता शीतल पोद्दार,आप जिला अध्यक्ष संतोष चौवे, सी जी डी नेटवर्क के संजय बंका, स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।प्रथम दिन रजिस्ट्रेशन के दौरान 40 उपभोक्ताओं ने गैस पाइपलाइन कनेक्शन हेतु आवेदन भरे।कार्यक्रम में जीएम ने जानकारी देते हुए बताया इस गैस की बुकिंग एवं भंडारण की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यह हवा की तुलना में हल्की है, इसलिए रिसाव के दौरान यह पर्यावरण में जल्दी ही विलुप्त हो जाती है।

पीएनजी अर्थात पाइप्ड नेचुरल गैस को सुविधाजनक तरीके से पाइप लाइनों द्वारा घर-घर तक सुरक्षित वितरित किया जाता है। पीएनजी एलपीजी की तुलना में सस्ती है और उपयोग के बाद भुगतान की जाती है साथ ही पीएनजी पर्यावरण के अनुकूल है शहडोल जिले में इस गैस का संभागीय मुख्यालय से शुभारंभ हुआ।मुख्यालय में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ग्रीन सिटी, पांडव नगर, सरदार पटेल नगर, दधिबल काँलोनी,शिवम कॉलोनी, भटनागर कॉलोनी,मे पाइप लाइन विस्तार का कार्य चल रहा है, जल्दी ही शहडोल मुख्यालय में पीएनजी गैस घर घर पहुंच कर उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करेगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper