भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ये क्या बीपीएल कार्डधारी लखपति, भूखों मर रहे गरीब

235
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट……7999140850

कलेक्टर के आदेशों की उड़ा रहे बुढार तहसीलदार,जनपद सीईओ धज्जियां ग्राम बकहो के अपात्र एवं पात्र लोगो का हो सर्वे ,अपात्रो को बीपीएल सूची से हटाया जाए

प्रदेश सरकार कोरोना काल मे बीपीएल सूची में दर्ज गरीब ग्रामिणो पर लाखो करोडो रुपय खर्च कर रही है पर क्या गरीब ग्रामिणो को इसका लाभ मिल रहा है सबसे बड़ा सवाल बना है वही वर्तमान में गरीबी रेखा सूची में जुड़े नाम जिन्हें चिन्हित किया गया है वह पूर्णता आर्थिक रूप से स्वस्थ हैं घरेलू स्थिति सामान्य जीवन स्तर से ऊपर है यह कि ऐसे लोग जो परमानेंट किसी न किसी सरकारी और प्राइवेट स्थानों पर कर्मचारी हैं जैसे कालरी, पेपर मिल्स, सोडफैक्ट्री, रिलायंस, मोजर बेयर, सरकारी स्कूल में शिक्षक, है और कुछ लोग डॉक्टर या इंजीनियर भी है इन लोगो के पास बी.पी.एल कार्ड है और यह लोग पूर्ण रुप से बी.पी.एल कार्ड का लाभ ले रहे हैं और गरीब दर-दर की ठोकर खारहे है ये सब कैसे हो सकता है लखपति लोग बीपीएल सूची में कैसे जुडे है अाखिर अभी तक नाम क्यो नही काटा गया |

शहडोल|विगत दिनो पहले कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह ने राजस्व अधिकारियों जनपद सीईओ की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया था की बीपीएल सूची का सर्वे कराए पात्रों को लाभ दिया जाये तथा अपात्रो के नाम बीपीएल सूची से हटा दिया जाये बैठक मे जहां राजस्व के अधिकारी एवं जनपद सीईओ भी शामिल हुये थे पर आज दिनांक तक न ही बीपीएल सूची का सर्वे किया गया ना ही अपात्रो का नाम काटा गया वही जिले के मुखिया कलेक्टर साहब के अदेश की बुढार तहसीलदार एवं जनपद सीईओ खुल कर धज्जियां उडा रहे हैं |

लखपति खा रहे बीपीएल का गल्ला उठा रहे लाभ

ग्राम पंचायत बकहो के ग्रामीणो ने बताया कि ग्राम पंचायत का रोजगार सचिव व सचिव खर्च लेकर बीपीएल कार्ड बनबा देते हैं हम लोगो ने शिकायत भी किया पर कुछ नहीं हो रहा है तथा हमारे ग्राम पंचायत बकहो मे ऐसे लोग जो परमानेंट किसी ना किसी सरकारी और पराइवेट स्थानो पर कर्मचारी हैं जैसे कालरी, पेपर मिल, सोडा फैकट्री, रिलायंस, मोजार वेयार, आदी और सरकारी स्कूल में शिक्षक भी है और कुछ लोगो के पास भारी वाहन भि है जैसे जेसीवी, ट्रक, टेक्टा, आदी उनका भी गरीबी रेखा सूची में नाम जुड़ा हुआ है वह पूर्णरूप से लाभा रहे हैं।

बुढार तहसीलदार को दिया आवेदन

विगद दिनो पहले ग्राम पंचायत बकहो ग्रामीणो ने बुढार तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था जिसमें यह कहा गया था कि करोना काल में गरीबों का हाल बहुत ही दर्दनाक है और इन विषयों पर जल्द से जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो गरीब व्यक्ति भूख प्यास से मर सक्ते है |यह कि हमारे ग्राम पंचायत बकहो मे 1750 बी.पी.एल कार्ड धारी लोग है इन 1750 लोगो में से 500 एसे लोग है जो किसी न किसी रोजगार से जुड़े हये है हमारे बीच के कुछ समाज सेवी लोगो के द्वारा क्षेत्र में राशन बाटते समय आंतरिक भ्रमण निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि गरीब ग्रामीण जनों का बी.पी.एल कार्ड नहीं बना है और वर्तमान में गरीबी रेखा सूची में जुड़े नाम जिन्हें चिन्हित किया गया है वह पूर्णता आर्थिक रूप से स्वस्थ हैं घरेलू स्थिति सामान्य जीवन स्तर से ऊपर है यह कि ऐसे लोग जो परमानेंट किसी न किसी सरकारी और प्राइवेट स्थानों पर कर्मचारी हैं जैसे कालरी, पेपर मिल्स, सोडपेक्ट्री, रिलायंस, मोजर बेयर, सरकारी स्कूल में शिक्षक, है और कुछ लोग डॉक्टर या इंजीनियर भी है इन लोगो के पास बी.पी.एल कार्ड है और यह लोग पूर्ण रुप से बी.पी.एल कार्ड का लाभ ले रहे हैं ग्रामीणो ने बताया कि हमारे द्वारा क्षेत्र के कुछ बी.पी.एल कार्ड धारको के नाम और उनके व्यवसाय के बारे मे पता किया गया है |

बुढार जनपद पंचायत सीईओ को दिया आवेदन

ग्राम पंचायत बकहो के ग्रामीणो ने बताया कि हमने बुढार जनपद पंचायत सीईओ को लिखित शिकायत पत्र भी दिया और साहब को बताया की हमारे द्वारा ग्राम पंचायत बकहो और तहसील बुढार लिखित शिकायत पत्र दे चुके हैं किंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है हम ग्रामीणे द्वारा बुढार तहसीलदार को दिनांक 15- 07-2020 को शिकायत पत्र दिया गया था लेकिन अभी तक किसी भि प्रकार कि कोई कार्यवाही नही हुई है श्रीमान जी से विनम आग्रह है कि उपरोक्त विषय पर आपात्र लोगो के नाम को बी.पी.एल कार्ड से बाहर किया जाये और पात्र लोगो का नाम जोड़ा जाये पात्र और आपात्र लोगो के नाम कि सुची हमारे द्वारा आप को दि जा रही है यह वह पात्र लोग है जिनके घर में खाने के लिये अनाज नही है |

अधीकारी-कर्मचारीयो का कार्य कर रहे बकहो के युवा

अपात्र लोगों का नाम गरीबी रेखा सूची से हटाने वा पात्र लोगों का नाम गरीबी रेखा सूची में जोड़ने के लिए ग्रामीणो ने की एकत्र जानकारी बकहो ग्राम पंचायत के युवको ने बताया की वर्तमान में गरीबी रेखा सूची में जुड़े नाम जिन्हें चिन्हित किया गया है वो पूर्णतः आर्थिक रूप से स्वस्थ है घरेलू स्थिति सामान्य जीवन स्तर से ऊपर है।परिणाम स्वरूप क्षेत्र के बहुत से वास्तविक पात्र गरीब व्यक्तियों को किसी भि सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है !यह कि एकत्रित की गई जानकारी का आधार ग्राम पंचायत कार्यालय से प्राप्त बीपीएल सूची है और लाक्डाउन के समय हमारे द्वारा गरीबो को दिया गया अनाज वा सहयोग राशी के आधार पर हमें गरीबो कि जानकारी मिली है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper