मृत्यु के बाद जिंदा हुआ संतोष, प्रधानमंत्री आवास की सीईओ से किया मांग

अखिलेश कुमार शर्मा -7999140850
5000 रुपये रोजगार सहायक प्रदीप मिश्रा को नही दिया तो मृत घोषित कर दिया जीवित संतोष कोल को ,धडल्ले से चल रहा भ्रष्टाचार
सरकार की जनकल्यण कारी योजनाओं मे अधिकारी कर्मचारी जम के उठा रहे हैं फायदा सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर कब गरीब को उसका हक मिलेगा योजनाओं का लाभ मिल सकेगा शासन प्रशासन द्वारा गरीब आदिवासियों के हक मे बराबर प्रयास किये जा रहे हैं पर क्या अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी उन सभी प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं इन दिनों बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतो मे जनपद पंचायत के संबंधी अधिकारीयो की शह पर रोजगार सहायक व सचिव धडल्ले से भ्रष्टाचार कर रहे हैं सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि ग्राम पंचायत से परेशान ग्रामीण अपनी समस्या बताने जनपद के मुखिया के पास आते हैं पर या तो साहब मिलते नहीं और अगर मिल गये तो रटारटाया जबाब देते हैं हां ठीक है सचिव रोजगार सहायक सचिव व संबधित अधिकारी से जानकारी ले के कार्यवाही करते हैं पर होता कुछ नहीं परेशान ग्रामीण अपनी समस्या लेकर दरदर की ठोकर खा रहे हैं |
शहडोल | आज तक आपने कई पंचायत के भ्रष्टाचार की कहानी पढी व सुनी हो गी आज विंध्य सपूत समाचार पत्र मे एक एैसे भ्रष्टाचारी का खुलासा कर रहे हैं जिसे पढ कर आप सोचने पर विवश हो जाएंगे जिहा ताजा मामला बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खरला का है जहां का रोजगार सहायक सचिव प्रदीप मिश्रा के भ्रष्टाचार एवं दबंगयी उजागर करता है काम कोई भी हो बिना रुपया खर्च किए कोई काम नही होसकता है ग्रामीणो ने बताया की सबसे खटिया व सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है ये रोजगार सहायक सचिव प्रदीप मिश्रा हर काम मे पहले रुपया मागता है न दो के काम नही हो सकता है |
मृत्यु के बाद जिंदा हुआ ग्रामीण
बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खरला निवासी संतोष कोल ने मिडाया से बात करते हुए बताया की रोजगार सहायक सचिव प्रदीप मिश्रा ने मुझसे 5000 रुपये मागे थे बोला की तुमको अगर प्रधानमंत्री आवास चाहिए तो 5000रुपये देना पडेगा नही दो गे तो तुमको प्रधानमंत्री आवास नही मिलेगा
मै गरीब आदमी किसी तरह अपने घर परिवार का पालन पोषण करता हूँ कहाँ से दुं रुपया रोजगार सहायक प्रदीप मिश्रा को रुपया नही दिया तो मेरी परिवार आईडी 2162824से मेरे परिवार मेसे मुझे मृत्यु लिख कर मेरा प्रधानमंत्री आवास निरस्त करवा दिया |
प्रधानमंत्री आवास की सीईओ से कर रहा संतोष मांग
ग्राम पंचायत खरला जनपद पंचायत बुढार जिला शहडोल मे पीएम आवास मे रुपया मागने एवं न देने पर लिस्ट मे मृत घोषित कर आवास निरस्त किये जाने बाबत आवेदन दिया तथा बुढार जनपद पंचायत सीईओ से मांग किया की मेरा नाम परिवार आईडी में जोड़ा जाए मैै अभी जीवित हूूं तथा रोजगार सहायक सचिव प्रदीप मिश्रा पर कडीीसेेकडी कार्यवाही की जाए |
इनका कहना है
में अभी सस्पैंड हूं ग्रामीण द्वारा जो आरोप लगाये जारहे है गलत है ग्रामीण जो बोल रहे हैं तो क्या वो सही है मैने किसी से रुपयो की मांग नही की है |
प्रदीप मिश्रा
रोजगार सहायक सचिव
मामले की जानकारी नही है मै अभी मिटींग में हूं आपने बताया है तो मैं आवेदन देख कर जांच करवाता हूं गरीब है तो आवास योजना का लाभ मिलेगा |
संजीव तिवारी
जनपद पंचायत सीईओ बुढार

Subscribe to my channel
Comments are closed.