भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भूमाफिया श्रवण ,जी.अहमद को आत्महत्या दुष्प्रेरण के मामले में बुढार पुलिस ने पहुचाया जेल

313
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट……

शहडोल पुलिस विभाग मे जिले के थानो मे होरही बडी बडी कार्यवाही से माफियाओ मे हडकंप मचा हुआ है शहडोल पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने जिले के सभी थाना प्रभारी को दिये थे कडे निर्देश फिर क्या जिले के सभी थाना प्रभारी पुरी तरह से सक्रिय दिख रहे हैं हर रोज जिले के किसी न किसी थाने से बडी कार्यवाही की खबर मिल रही है वहीं माफियाओ मे हडकंप का माहौल बन गया है जिले के अलग अलग थानो मे पुलिस सक्रियता के साथ कप्तान के निर्देशन पर कार्यवाही कर रही है ताजा मामला बुढार थाना का है जहाँ स्वनिर्मित बहुजन गोणवाना पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौधरी जो लम्बे समय से भूमि का कार्य करता आ रहा है जिसपर बुढार थाने में पहले से 24अन्य मामले भी दर्जा है | बहुजन गोडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौधरी उसका साथी जी अहमद को पकड़ा गया एवं न्यायलय पेश किया गया जहां से दोनो को जेल भेजा गया है |

शहडोल|पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में एएसपी मुकेश वैश्य, डीएसपी मुख्यालय व्ही डी पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा बुढ़ार नगर क्षेत्र में रहने वाले स्वनिर्मित बहुजन गोणवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौधरी को पुलिस ने आईपीसी की धारा 306/34 व 3 (2) 5 एससी एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं बहुजन गोणवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौधरी पिता बिहारी लाल 52 वर्ष नि. वार्ड न.8 चौधरी मोहल्ला बुढार साथी जी अहमद पिता मो.जाहिद 53 वर्ष रीजनल कालोनी बुढार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था बहुजन गोणवाना पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण

बुढ़ार थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया में रहने वाले मंगल उर्फ मंगलिया प्रजापति पिता बंटी प्रजापति से श्रवण तथा जी. अहमद ने मिलकर जमीन का सौदा किया था और उसकी रजिस्ट्री अपने पुत्र के नाम पर करवाने के बाद भी उसे पैसे नहीं दिये। जब उसने पैसों की मांग की तो, उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाने लगी। मंगलिया की भूमि पर श्रवण चौधरी ने पोल गाडकर कब्जा भी कर लिया था, मानसिक रूप से प्रताडि़त मंगलिया ने बीती 30 अक्टूबर को फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी।

प्रताड़ित मगंलिया प्रजापति ने छोड़ा था सुसाइड नोट

आरोपीयो द्बारा मंगल उर्फ मगंलिया पिता बन्टी प्रजापति 60 वर्ष निवासी पकरिया की जमीन पर जबरन कब्जा कर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था प्रताडऩा से तंग हो कर मंगल प्रजापति द्बारा दिनांक 30/10/20 को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली गई थी|मंगलिया की भूमि पर श्रवण चौधरी ने पोल गाडकर कब्जा भी कर लिया था, मानसिक रूप से प्रताडि़त मंगलिया ने बीती 30 अक्टूबर को फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे मृतक के जेब से सुसाइड नोट जब्त किया था, जिसमें मृतक ने मौत का कारण और दोनों के नाम लिखे थे जिस पर पुरी सक्रियता के साथ बुढार पुलिस ने भूमाफिया श्रवण और उसके साथी जी. अहमद को पकड़ा |

बुढार सिंघम का इस बार फिर पावर शाट

वैसे तो थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह जहां जहां जिन थानो में रहे हमेशा अपने सक्रिय कार्य के कारण चर्चा मे रहते हैं पर जब से बुढार नगर में आये मानो माफियाओ मे हडकंप मचा हुआ है सुनने में तो यह भी आया की माफियाओ द्वारा नेताओं और अधिकारीयो से शिकायत भी कि जाती है पर बुढार थाना प्रभारी हर बार की तरह अपने उच्य अधिकारीयो के आदेश व निर्देश का पालन पुरी इमानदारी के साथ करते दिखते है सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान जब भी कोई बडी कार्यवाही करते हैं तो सबसे पहले अपने उच्य अधिकारी से बात करते हैं और फिर जैसा मार्गदर्शन मिलता है उस पर श्री चौहान कार्यवाही करते हैं वैसे बता दे कि श्री चौहान ने कार्यवाही के मामले में शहडोल संभाग मे इतिहास रच दिया है करोडो का गांजा पकड कर वही अवैध रेत परिवहन ,अवैध कोयला ,अवैध कबाड जैसी बडी कार्यवाही कर चुके हैं वही इस बार बहुजन गोडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौधरी को पकड कर यह साबित कर दिया है की जिसमे है दम वो है सिंघम महेन्द्र सिंह चौहान |

पहले से श्रवण पर 24अन्य मामले बुढार थाने में दर्ज

बुढार पुलिस ने बताया कि बहुजन गोडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौधरी पर पहले से 24अन्य मामले दर्ज है जिसकी सूची बना कर जिला बदर के लिए उच्य अधिकारीयो को दिया जा चुका है जिला बदर की आदेश आभी नही हुअा है चर्चा का विषय यह भी है कि बहुजन गोडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौधरी द्वारा अपने मोहल्ले मे जुऑ फड संचालित भी किया जाता था जिसपर पुलिस द्वारा कार्यवाही भी की जाचुकी है उसके साथ ही श्रवण का मुख्य काम भूमि का क्रय विक्रय का था विगद दिनो पहले प्रशासन ने शासकीय भूमि पर बनायी गयी दुकान को तोडा गया था |

इनका कहना है

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में एएसपी मुकेश वैश्य, डीएसपी मुख्यालय व्ही डी पांडेय के नेतृत्व में की गई है मामला भूमि संबंधी है मानसिक रूप से प्रताडि़त मंगलिया ने बीती 30 अक्टूबर को फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली था बहुजन गोडवाना गणतंत्र पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौधरी उसका साथी जी अहमद को पकड़ा गया एवं न्यायलय पेश किया गया जहां से दोनो को जेल भेजा गया है |

महेन्द्र सिंह चौहान
थाना प्रभारी बुढार

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper