भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बावन पारी के आशिक नचा रहे जंगल मे तास

242
Above News

अनूपपुर – जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर रामनगर थाना अंतर्गत इन दिनों जुआ का अवैध धंधा जोरो पर संचालित है जिसमे जुआड़ियों द्वारा प्रति दिन लाखों का जुआ संचालन किया जा रहा है जिसमे कई कलरी कर्मचारियों , युवा , बेरोजगार, स्कूली बच्चे जा कर अपनी किस्मत आजमाते नजर आ रहे है डूमर कछार में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस सिर्फ कार्यवाही के नाम पर बस यही कहा जाता है कि आज की जाएगी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुआ संचालक के द्वारा जैतहरी कोतमा राजनगर से आ कर जुआ का संचालन किया जाता है ।

लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी लगाये गंभीर आरोप

अलग अलग जगह जाकर ग्रामीणों से जानकारी लेने पर पता चला कि यंहा कई जगह जुआ का संचालन किया जाता है जैसे रामनगर,राजनगर, पौराधार में छोटे बड़े जुवा फड़ का चलन है और लोगो के द्वारा यह भी बताया गया कि पुलिस को इसकी सूचना देने पर भी कोई कार्यवाही नही की जाती। यंहा तक की लोगो की माने तो पुलिस के सह पर ही जुआ का संचालन किया जाता है

आखिरकार फड़ संचालको पर कब तक होगी कार्यवाही

यूं तो जुआ से कितने घर बर्बाद हो चुके है और कितनो ने फाँसी लगा ली। परंतु कार्यवाही के नाम पर दो केश बनाकर खाना पूर्ति की जाती है।क्या इन पर अंकुश नही लगाया जा सकता। अब देखना यह है कि आख़िरकार कब तक इन जुआ के कारोबारियों पर कार्यवाही होगी।

इनका कहना है
कल गए थे कुछ नही मिला आज फिर भेजता हु
राजेन्द्र मिश्रा
थाना प्रभारी रामनगर

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper