भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल में यूवक की चाकू से हत्या एक संदेही गिरफ्तार

245
Above News

शहडोल:-रात करीब 10 बजे के आसपास शहडोल जिला मुख्यालय के मोहन राम तालाब के समीप वाहिद खान पिता कबीर खान कबाड़ी उम्र 24 वर्षीय की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की खबर जैसे ही पुलिस और अन्य लोगों को लगी वहां लोगों की भीड इकट्ठी होने लगी । जल्दी जल्दी में खून से लथपथ युवक को चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली टीआई राजेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि इस घटना के मामले में अभी हाल ही में मंगलवार की सुबह एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है जल्दी ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पुलिस कर रही संदेहियों की धरपकड़

युवक की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस संदिग्ध लोगों की धर पकड़ कर उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है। मोहन राम तालाब के पास हुई हत्या में चार युवकों पर पुलिस को संदेह है जिसमें एक शराब कारोबारी के पुत्र के शामिल होने की भी बात सामने आ रही है।

एसपी भी पहुंचे थे मौके पर

देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी भी हालातों का जायजा लेने कोतवाली पहुंचे। कोतवाली सहित सोहागपुर और सिंहपुर सहित अन्य थानों की पुलिस को देर रात ही एलर्ट कर दिया गया था। चारों तरफ पुलिस के वाहन संदेशों को तलाशने के लिए निकल पड़े। चार संदिग्ध युवकों जिनके संदर्भ में पुलिस को जानकारी मिली है उनके घरों को घरों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है और उनसे पूछताछ के लिए परिजनों को बुलाया गया है।

पुलिस ने अभी तक नहीं की पुष्टि

इस संदर्भ में अभी पुलिस ने किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की है लेकिन भाई दूज के दिन हुई उक्त घटना ने पूरे शहर में हलचल मचा दी। संभागीय मुख्यालय में इस तरह की हुई वारदात ने पुलिस के लिए फिर चुनौती पैदा कर दी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper