बुढ़ार ब्लॉक काँग्रेस करेगी नगर बन्द और चक्का जाम…. काँग्रेस,यूवक काँग्रेस,महिला,सेवादल,एन.एस.यू.आई तय करेंगे रुपरेखा

शहडोल/बुढ़ार:-पिछले 20 वर्षों से बुढ़ार नगर पालिका में भाजपा का शाशन है यहाँ का विधायक भाजपा का सांसद भाजपा का उसके बाद भी बुढ़ार नगर विकास के नाम पर कोसों दूर है पिछले 5 साल पहले पारित व्यवस्था भी अभी तक बहाल नही हो पा रही है भाजपा अपने ही पारित कार्यो को अभी तक पूरा नही करा पाई है नल जल योजना अभी तक लटक लटक के चल रही है बुढ़ार नगर में पिछले 3 सालों से विकास कार्य लगभग थम से गया है इन सभी मांगो को लेकर काँग्रेस पार्टी प्रदर्शन करने जा रही है जिसकी रूपरेखा बुढ़ार ब्लॉक काँग्रेस,यूवक काँग्रेस,महिला काँग्रेस,सेवादल,nsui सारी अनुसांगिक संगठन करने जा रही है ये बात यूवक काँग्रेस प्रदेश सचिव सौरभ सिंह(मनु) ने अपने वक्तव्य में कहा आज भी बुढ़ार नगर में मॉडल रोड, डिवाइडर,बस स्टैंड,बाजार पार्किंग,छीरहा तालाब का सौंदर्यीकरण,एक कम्युनिटी हाल, जैसे न जाने कितने ही विकास कार्य अधूरे पड़े है नालियां टूट चुकी है आये दिन उसको लेकर जनता के बीच मे लड़ाइयां होती है लेकिंन प्रशाशन पंगु हो चुका है,गरीबी रेखा के नीचे सैकड़ो परिवार है जिनकी कोई सुनवाई नही हो रही है उनके अभी तक गरीबी रेखा का राशन कार्ड नही बनाया गया है,पाइपलाइन के नाम पर सारी रोड खोद दी गई अभी तक उसपर कोई सुनवाई नही हो पाई है कोरोना फिर से अपने पैर पसार रहा है परंतु बुढ़ार नगर में इसके लिए कोई कार्य नही हो रहा है अध्यक्ष से सवाल पूछने पर वो कोई जवाब नही दे पा रहे है अगर नगर पालिका नही चला पा रहे हो तो इस्तीफा दे दो ये मांग काँग्रेस परिवार ने की है कोरोना कलेक्टर द्वारा नई गाइडलाइंस को समझने के बाद अगर अनुमति मिलेगी तो बुढ़ार ब्लॉक काँग्रेस नगर बन्द और चक्का जाम तक करेगी ये जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत सिंह चंदेल जी ने कही शहड़ोल जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बलमीत सिंह खनूजा जी ने कहा छल और अधर्म से कुर्सी तो अपना ली लेकिन 3 सालो के बाद भी बुढ़ार नगर विकास की राह में पड़ोसी धनपुरी नगर पालिका और कई ग्राम पंचायतो से भी ज्यादा बदतर हालात में है जैसा 20 साल पहले था आज भी बुढ़ार नगर उसी हालात में है काँग्रेस पार्टी जनता के लिए जवाब देह है इसीलिए कोरोना काल मे आंदोलन नही कर रही है लेकिन अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय मे हम जनता के लिए सड़क तक मे संघर्ष करेंगे,बुढ़ार ब्लॉक कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष भानु दीक्षित जी ने कहा बुढ़ार नगर में पिछले तीन साल से विकास लगभग रुक स गया है यहाँ तक कि नालियां जगह जगह टूट गई है लेकिन उनके मरम्मत तक का काम ये परिषद कराने में विफल साबित हुई है अभी भी नालियों के पानी की निकासी तक के लिए ये परिषद कोई कार्य नही कर पाई है हमने कई बार इस मुद्दे में बात की लेकिन नगर पालिका का वही ढुलमुल रवैया ही रहा निश्चित रूप से काँग्रेस लगातार जनता की आवाज़ उठाती आई है और आगे भी हम इसे और उग्र रूप से उठाएंगे,बुढ़ार नगर के कद्दावर काँग्रेस नेता एड प्रदीप सिंह ने कहा कि फर्जी तरीके से बना हुआ अध्यक्ष सिर्फ फर्जी तरीके से ही कार्य कर रहा है उसने सिर्फ अपना एक एजेण्डा चाला रखा है जनता और काँग्रेस के लोगो की मांग तो छोड़िए ये अपने भाजपाई नेताओ की जनहित की मांगों को भी अनसुना कर्खे सिर्फ अपने निजी स्वार्थ और एजेंडे में प्रशाशन चला रहा है इसकी शिकायत हमने कई माध्यमो से की है लेकिन भाजपा की तानाशाही रवैये से आप सभी वाकिफ है अगर जल्दी ही कोई निदान नही किया गया तो हम एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते इसे आंदोलन का रूप देंगे चुकी करोना काल के कारण काँग्रेस ने किसी धरने प्रदर्शन के लिए प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन करने के लिए कहा है इसलये अभी हम लोग भी इसे कुछ समय के लिए रोक दिया है,नेता प्रतिपक्ष शाहिद खान चीनी ने भी इन्ही सारी परेशानियों से जनता को जूझना बताया है जो इंदिरा आवास के तहत मकानो के निर्माण करवाये गए थे उनकी किस्तों के पैसे तक अभी सैकड़ो परिवारों को नही मीले है संबल योजना का भी लाभ पूरी तरीके से लोगो को नही मिल पा रहा है लगभग काँग्रेस के सारे पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने जनता की आवाज़ बनकर आंदोलन करने की बात कही है आने वाले समय मे काँग्रेस जनता की परेशानियों के लिए आंदोलन करने की अपनी कार्ययोजना बना ली है ।


Subscribe to my channel
Comments are closed.