भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पानी में डूबने से मृतक बच्चो के परिजनो को 20-20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

365
Above News

शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह द्वारा आज सोहागपुर जनपद के ग्राम श्यामडीह में पानी में डूबने से मृतक तीन बच्चांे के परिजनो को आदिम जाति कल्याण विभाग के संकटापन मद से 10-10 हजार रूपये एवं रेडक्राॅस सोसायटी से 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की है। साथ ही आरबीसी-6 के तहत मृतको के वारिसो को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राषि भी शीघ्र उपलब्ध कराई जा रही है। ज्ञातव्य हो कि, संध्या सिंह पिता षिवप्रसाद सिंह उम्र 9 वर्ष निवासी कर्री तहसील गोहपारू, नेहा सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 6 वर्ष निवासी श्यामडीह, बेबी सिंह पिता बिकना सिंह उम्र 5 वर्ष निवासी श्यामडीह की तालाब में नहाते समय डूब जाने के कारण मृत्यु हो गई। दुर्घटना की खबर प्राप्त होने पर कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने तहसीलदार सोहागपुर श्री लवकुष प्रसाद शुक्ला सहित अन्य अधिकारियो के दल को तत्काल घटना स्थल पर रवाना किया तथा तत्परता से उक्त सहायता राषि स्वीकृत की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper