भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2020-21 के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

269
Above News

शहडोल– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 सतेंद्र सिंह ने जिले में नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2020-21 के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। कलेक्टर ने नियुक्त किए गए सभी नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी को अपना ईमेल,मोबाइल नंबर, लैंडलाइन नंबर आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जारी किए गए आदेश में ईवीएम प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर शहडोल श्री दिलीप पांडेय, उपसंचालक मत्स्य विभाग शहडोल श्री संतोष चौधरी, कार्यपालन यंत्री पीएचई शहडोल श्री एच.एस. धुर्वे, कंप्यूटर प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय शहडोल श्री संजय खरे को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश बैस, उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.डी. पांडेय को नियुक्त किया गया है। कार्मिक व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ0 डी.के. अहिरवार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री विवेक महावर, कंप्यूटर प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय श्री संजय खरे को नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शहडोल, समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शहडोल श्री मदन त्रिपाठी, प्राचार्य डाइट शहडोल श्री आर.के. मंगलानी को नियुक्त किया गया है। निर्वाचन संचालन प्रकोष्ठ हेतु अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल श्री अर्पित वर्मा एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक शहडोल को नियुक्त किया गया है। नाम निर्देशन हेतु जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल श्री पार्थ जयसवाल, उपखंड अधिकारी सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, उपखंड अधिकारी ब्यौहारी श्री प्रमोद पांडेय को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार यातायात प्रकोष्ठ के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल श्री आशुतोष भदोरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात शहडोल श्री अखिलेश तिवारी, जिला खनिज अधिकारी शहडोल सुश्री श्री फरहद जहां एवं समस्त तहसीलदार जिला शहडोल को नियुक्त किया गया है। मतदान केंद्र व्यवस्था हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी समस्त, सर्वशिक्षा समन्वयक शहडोल श्री मदन त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल श्री रणमत सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शहडोल श्री आर0के0 श्रोती, संभागीय अभियंता मध्य प्रदेश विद्युत मंडल शहडोल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री डी.के. खरे, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग शहडोल, सब एरिया मैनेजर एसईसीएल सोहागपुर एरिया, प्रबंधक ओरिएंट पेपर मिल शहडोल की नियुक्त की गई है। जोन सेक्टर प्रकोष्ठ हेतु संयुक्त कलेक्टर शहडोल श्री दिलीप पांडेय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री आर.के. श्रोती, प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप मोगरे नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार सेंस प्रकोष्ठ के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल श्री पार्थ जयसवाल, उपखंड अधिकारी समस्त, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल श्री रणमत सिंह, समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शहडोल श्री मदन त्रिपाठी, जिला खनिज अधिकारी शहडोल सुश्री फरहत जहां, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल, समस्त तहसीलदार जिला शहडोल, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शहडोल, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी जिला शहडोल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री मनोज लारोकर, लीड प्रबंधक क्षेत्रीय सेंट्रल बैंक शाखा शहडोल की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार कम्युनिकेशन एवं सूचना प्रबंधन प्रकोष्ठ के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शहडोल श्री मदन त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शहडोल श्री विवेक महावर, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस शहडोल श्री स्वप्निल जैन, जिला प्रबंधक लोक सेवा केंद्र शहडोल श्री अवनीश दुबे की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ हेतु अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश बैस, समस्त उपखंड दंडाधिकारी जिला शहडोल, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जिला शहडोल की नियुक्ति की गई है। चुनाव सामग्री वितरण स्थल हेतु उपखंड अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं ब्यौहारी, संयुक्त कलेक्टर शहडोल श्री दिलीप पांडेय, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शहडोल श्री डी.के. खरे, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग शहडोल श्री मनोज दुबे, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग ब्यौहारी सुश्री वर्षा मिश्रा, समस्त अनुविभागीय अधिकारी वन उत्तर एवं दक्षिण वन मंडल शहडोल, अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी सेवा शहडोल श्री बी.डी. मांझी, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला शहडोल, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी जिला शहडोल की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार ईडीसी हेतु उपखंड अधिकारी समस्त जिला शहडोल, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर जिला शहडोल की नियुक्ति की गई है। मतपत्र मुद्रण प्रकोष्ठ हेतु जिला कोषालय अधिकारी श्री आर.एम. सिंह एवं सहायक कोषालय अधिकारी श्री अमर गुप्ता की नियुक्ति की गई है। चुनाव सामग्री प्रकोष्ठ हेतु संयुक्त कलेक्टर शहडोल श्री दिलीप पांडेय, प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप मोगरे, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री प्रदीप मोगरे, निरीक्षण डायवर्शन श्री राजेश वर्मा की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकाश अवकाश लेखा प्रकोष्ठ हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय, प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख श्री प्रदीप मोगरे नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य स्त्रोतों से ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला शहडोल श्री अर्पित वर्मा, जिला प्रबंधक लोक सेवा श्री अवनीश दुबे, ई-गवर्नेंस वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री हरीकृष्ण सोनी की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार सुविधा पोर्टल हेतु उपखंड अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग ऑफिसर समस्त जिला शहडोल (अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत) की नियुक्ति की गई है। आईटी एवं कंप्यूटराइजेशन प्रकोष्ठ हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री विवेक महावर, कंप्यूटर प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय शहडोल श्री संजय खरे, जिला प्रबंधक की गवर्नेंस शहडोल श्री स्वप्निल जैन, जिला प्रबंधक लोकसेवा शहडोल श्री अविनाश दुबे की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार प्रेक्षक व्यवस्था हेतु जिला आबकारी अधिकारी श्री एस0के0 राजौरे एवं सहायक आबकारी अधिकारी शहडोल श्री मृत्युंजय सिंह की नियुक्ति की गई है। सांख्यिकी प्रकोष्ठ श्री जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी शहडोल श्री डी.के. अहिरवार को नियुक्त किया गया है। चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका एवं पंचायत जिला शहडोल की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार निर्वाचन कर्मियों का मानदेय हेतु जिला कोषालय अधिकारी श्री आर.एम. सिंह एवं जिला पेंशनर अधिकारी श्री पी.पी. साहू की नियुक्ति की गई है। मतगणना प्रकोष्ठ हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री विवेक महावर, कंप्यूटर प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय श्री संजय खरे, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस शहडोल श्री स्वप्निल जैन, जिला प्रबंधक लोकसेवा शहडोल श्री अवनीश दुबे की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार सीलिंग प्रकोष्ठ संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका एवं पंचायत जिला शहडोल एवं इसी प्रकार स्वल्पाहार, भोजन पानी की व्यवस्था प्रकोष्ठ मतदान सामग्री, वितरण, वापसी मतगणना के समय स्वल्पाहार भोजन की व्यवस्था हेतु नियंत्रक जिला आपूर्ति शहडोल श्री कमलेश टांडेकर, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री राम नरेश जाटव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री दीप्ति सिंह, समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत जिला शहडोल के अंतर्गत) जिला शहडोल की नियुक्त की गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper