भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खून की कमी से माताओं को निजात दिलाने सीएमएचओ का सतत अभियान जारी

219
Above News

आज दिनांक तक 1860 गर्भवती माताओं का हुआ पंजीयन तथा 1204 लगाए गए आयरन सुक्रोज इंजेक्शन

शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर के मार्गदर्शन में अत्यधिक खून की कमी वाली गर्भवती माताओं को चिन्हित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य अमले द्वारा आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर ने बताया कि 25 दिसंबर से 28 दिसंबर 2020 तक जिले में 1860 गर्भवती माताओं का पंजीयन कर 1204 एनीमिक माताओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में 170 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 135 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 392 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 315 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में 132 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 53 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 244 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 143 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में 106 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 61आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 228 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 142 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में 275 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 193 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 685 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 439 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सिविल अस्पताल ब्यौहारीमें 121 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 51 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 311 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 165 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। इस तरह आज जिले में 804 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया 493 को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए तथा 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 1860 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया तथा 1204 आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाई गई। यह अभियान सतत जारी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper