मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने ली सीडीआर की बैठक

शहडोल | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम0एस0 सागर ने आज जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू में माह नवंबर एवं दिसंबर 2020 में हुए शिशु मृत्यु की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि जो शिशु/माता उमरिया एवं जिले के अन्य स्थान से रिफर होकर आते हैं उनके लिए सीएमएचओ और बीएमओ को शिशु मृत्यु की समीक्षा करने के निर्देश दिए साथ ही समस्त चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ समय पर उपस्थित होकर अपना कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के भी निर्देश दिए हैं। आयोजित बैठक में सीएमएचओ/ सीएस डाॅ0 डीके सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ0 व्हीएस बारिया, नेत्र चिकित्सक डाॅ0 श्वेतलीन मण्डावी, सहायक प्राध्यापक शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ सुनील हथगेल सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.