भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

MP//Rewa// फर्जी सरपंच संघ का ब्लॉक अध्यक्ष और चन्देह सरपंच रमेश शर्मा उर्फ पप्पू के ऊपर दर्ज हुआ 325 का एक और मुकदमा// पुलिस जुटी तलाश में// पंचायती जांच के दौरान स्थानीय निवासी प्रदीप उपाध्याय पर किया था हथियार से हमला// मेडिकल परीक्षण में फ्रैक्चर मिलने पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा// फर्जी सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का मुखौटा पहने है आरोपी रमेश शर्मा।।

304
Above News

चन्देह सरपंच रमेश कुमार शर्मा उर्फ पप्पू पिता भानु प्रसाद उपाध्याय निवासी ग्राम मरजादपुर थाना मनगवां जिला रीवा के विरुद्ध दिनांक 10 दिसंबर 2020 समय 11:40 को अपराध क्रमांक 674 भारतीय दंड संहिता विधान 1860 की धारा 325 मारपीट कर फैक्चर करना के तहत एक और अपराध पंजीबद्ध हो गया है। 

   स्थानीय निवासी प्रदीप उपाध्याय के साथ चंदेह सरपंच रमेश शर्मा ने की थी मारपीट
   रिपोर्ट के मुताबिक प्रदीप कुमार उपाध्याय पिता रामसुख उपाध्याय निवासी ग्राम मरजादपुर थाना मनगवां के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई जिसमें बताया गया कि 28 जुलाई 2020 समय लगभग शाम 5:00 बजे गंगेव जनपद के सहायक यंत्री संतोष कुमार तिवारी की पंचयती जांच के दौरान वर्तमान सरपंच प्रधान रमेश शर्मा उर्फ पप्पू के द्वारा पट्टे लाठी डंडे से मारपीट की गई थी जिस पर आवेदक द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। लेकिन मनगवां पुलिस ने दबाव के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की और एमएलसी के लिए भेज दिया था। बाद में एमएलसी रिपोर्ट आई जिसमें सामान्य मारपीट बताया गया उसके उपरांत आवेदक ने संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में जाकर जांच करवाई जिसमें फैक्चर पाया गया और तब जाकर मनगवां पुलिस ने दिसंबर की 10 तारीख मामला क्रमांक 674 वर्ष 2020 पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
376 से लेकर 325 तक के मामले दर्ज हैं पप्पू उर्फ रमेश शर्मा के ऊपर
    प्राप्त सूची में बताया गया है कि रमेश शर्मा उर्फ पप्पू एक निहायत ही आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। अपने रसूखदारी और गुंडागर्दी के चलते चंदेह ग्राम पंचायत का वर्तमान सरपंच पप्पू उर्फ रमेश शर्मा अक्सर मारधाड़ गुंडागर्दी और अपराधिक कृत्य करता रहता था। कई बार तो गंभीर अपराधों के भी सामान्य मुकदमे जोकि 107/16 कहा जाता है इस प्रकार पुलिस ले देकर दर्ज कर देती थी। साथ में इसके ऊपर आईपीसी की धारा 376, 325, 323, 294, 506, और  34 आदि के भी मुकदमे दर्ज थे। बताया गया कि कई मामले तो अभी भी कोर्ट में चल रहे हैं।
दर्जनों गंभीर मामलों के बाद जिला बदर की कार्यवाही करने की उठी मांग
    वहीं जबकि चंदेह सरपंच रमेश शर्मा उर्फ पप्पू का आपराधिक ग्राफ बढ़ता जा रहा है और इसके द्वारा नित नए कारनामे किए जा रहे हैं ऐसे में पीड़ितों प्रदीप उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, अनिल सिंह उपकारी आदि के द्वारा रमेश शर्मा उर्फ पप्पू के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही किए जाने की मांग पुलिस अधीक्षक रीवा और आईजी रीवा से की गई है। साथ में आवेदन देकर शिकायत देकर सीईओ जिला पंचायत स्वप्निल वानखेड़े एवं जिला कलेक्टर रीवा इलैयाराजा टी से वर्तमान चंदेह सरपंच रमेश शर्मा को पद से पृथक करने और हटाए जाने की मांग की गई।
सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी से भी  चन्देह सरपंच रमेश शर्मा ने की थी मारपीट
   ज्ञातव्य हो चंदेह सरपंच के काले कारनामे की पोल तब खुली थी जब अभी पिछले माह सोशल ऑडिट और जन सुनवाई के दौरान आरटीआई की धारा 4 के तहत होने वाले कार्यक्रम में शरीक होने सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी अपने साथियों और पत्रकारों के साथ मरजादपुर पहुंचे थे। तभी नहर के पास घात लगाए बैठे चंदेह सरपंच रमेश शर्मा उर्फ पप्पू और उसके चार पांच साथियों के द्वारा उनके ऊपर हमला किया गया था और मारपीट गाली-गलौज की गई थी। गाड़ी से हथियार निकाल कर जान से मारने का प्रयास किया गया था जिस पर देश के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व सूचना आयुक्तों के हस्तक्षेप के द्वारा मनगवां पुलिस ने चंदेह सरपंच के ऊपर आईपीसी की धारा 325, 341, 294, 506, और 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper