भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त रूप से किया बाणगंगा मेला मैदान का अवलोकन

219
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा……

शहडोल |आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज बाणगंगा मेला के पूर्व तैयारियों के संबंध में बाणगंगा मेला मैदान का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा को मेला मैदान के आस-पास अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएम एमपीआरडीसी श्री मनोज जैन को ग्रेड़र लगाकर बाणगंगा मैदान का समलतीकरण कराने के निर्देश दिए। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने मेला मैदान की साफ-सफाई कराने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को देते हुए कहा कि मेला मैदान के आस-पास लैटाना, बबूल एवं आदि के झाड़ हटाए।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने समक्ष उपस्थित होकर बाणगंगा मैदान में हुए अतिक्रमण को हटवाया
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बाणगंगा मेला मैदान के किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी बुलवाकर अतिक्रमित दुकानो का टीन सेड हटवाया एवं अनुविभागी अधिकारी राजस्व सोहागपुर को निर्देश किया कि नोटिस देकर शेष अतिक्रमण भी हटाया जाएं। कलेक्टर ने मुख्य मार्ग से 40 फिट दूर इलेक्ट्रिक खम्भों के बगल से चैन लिंक कराने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने अवलोकन के दौरान निर्देशित किया कि सड़क के दोनो ओर समलतीकरण कराकरण मुरूम आदि डालकर साफ एवं स्वच्छ बनाएं, आस-पास लैंटाना आदि हटवाएं ताकि मंदिर एवं सड़क दूर से दिख सके। कलेक्टर ने मेला मैदान में स्वागत बोर्ड लगाने के निर्देश डीएम एमपीआरडीसी को दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, डीएसपी यातायात श्री अखिलेश तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper