कोविड-19 वैक्शिनेशन के पूर्व तैयारियों के संबंध मंे क्षेत्रीय कार्यशाला सम्पन्न

अखिलेश कुमार शर्मा मो. न. 7999140850
शहडोल| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के आईपीपी-6 सभागार मंे कोविड-19 के पूर्व तैयारियों के संबंध मंे क्षेत्रीय कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में शहडोल संभाग के तीनो जिलो उमरिया, अनूपपुर एवं शहडोल के ब्लाॅक प्रोग्राम मैनेजर, डाटा मैनेजर एवं एपीडेमोलाॅजिस्ट उपस्थित थे।
कार्यशाला मंे यूएनडीपी के डिवीजनल प्रोग्राम मैनेजर श्री आनंद चैबे ने बताया कि कोविड-19 वैक्शिनेशन के संबंध में आवश्यक तैयारियां पूर्व मंे कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी जिले माइक्रोप्लान तैयार कर लें कि कितने सत्र आयोजित होंगे। कितना मेनपाॅवर लगेगा। उन्होंने कहा कि कोविड़-19 संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक प्रोटाकाॅल का पालन टीकाकरण सत्र मंे अनिवार्य रूप से किया जाएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्शिनेशन सर्तकता एवं साॅवधानी से किया जाएं एवं किनको-किनको वैक्सिन लगना है, उनको सूचीबद्ध कर लिया जाएं। वैक्शिनेशन के बाद पोर्टल मंे कैसे पंजीयन किया जाएं इसकी जानकारी डिवीजनल प्रोग्राम मैनेजर ने दी। इस अवसर पर डीपीएम श्री मनोज द्विवेदी, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ0 अंशुमन सोनारे सहित तीनो जिलो के प्रतिभागी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.