भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुंहखुरी टीकाकरण के प्रथम चरण में अब तक 557127 गौ-भैंस वंशीय पशुओं की टैकिंग एवं टीकाकरण किया गया

211
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा….
शहडोल | उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला शहडोल डाॅ0. बी0 बी0 एस0 चैहान ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम निशुल्क मुंहखुरी टीकाकरण का प्रथम चरण जो 1 अगस्त 2020 से प्रारंभ किया गया था जो कि अब समाप्ति की ओर है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त 816 ग्रामों की 576000 गौ-भैंस वंशीय पशुओं में यू0 आई0 टेकिंग कर टीकाकरण, स्वास्थ्य कार्ड वितरण एवं ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य किया गया है । उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला शहडोल ने बताया कि अब तक 5771272 गौ-भैंस वंशीय पशुओं की टैकिंग एवं टीकाकरण किया गया है तथा जिले के पशुपालकों से कहां गया है कि जो गौ-भैंस वंशीय पशु टैकिंग एवं टीकाकरण हेतु शेष रह गए हैं उन्हें निशुल्क यू आई टैग एवं टीका अवय लगवाएं ताकि इस वायरस जनित पशु रोग से बचाव एवं उन्मूलन हो सके। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का द्वितीय चरण 5 फरवरी 2020 से प्रारंभ होगी जिसमें टीकाकृत पशुओं को पुनः टीका लगाया जाएगा एवं कार्ड वितरण एवं ऑनलाइन प्रविष्टि की जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper