बुढ़ार रेंजर की लापरवाही,अपराधियों ने तेंदुए की उतारी खाल

अखिलेश कुमार शर्मा
शहडोल| सुर्खियो मे रहने वाला वन विभाग एक बार फिर आया सुर्खियो मे मामला बुढार रेंज के अंतर्गत हरदी वनपरिक्षेत्र के अर्झुली बीट का है जहाँ एक तेंदुए का शिकार कर अपराधियों ने खाल उतार दी वही इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामिणो को लगी आनन फानन मे ग्रामिणो ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी वही मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुची पर जब देंतुए की आहट वन विभाग को क्षेत्र में कई दिनों से थी वन्य प्राणी की आहट पर वनपरिक्षेत्राधिकारी बुढार के द्वारा नही की गई मानीटरिंग जिसके चलते श्रेणी 1 का वन्य प्राणी तेंदुए की वनपरिक्षेत्राधिकारी बुढार की लापरवाही से गई जान |अगर समय रहते वन परिक्षेत्राधिकारी बुढार द्वारा मानीटरिंग करवाई गयी होती तो तेंदुए को बचाया जा सकता था अब देखना यह है कि वन विभाग के सीसीएफ शहडोल इन लापरवाह अधिकारीयो पर कार्यवाही करते हैं या फिर संरक्षण देते हैं |
यह है पुरा मामला
वन परीक्षेत्र बुढार के बीट अर्झुली पीएफ 811 में अपराधियों के द्वारा घात लगाकर तेंदुए का शिकार कर उसका खाल उतार रहे थे।ग्रामीणों की आहट पाकर आरोपी फरार।सूचना देने के बाद वन अमला पहुँचा मौके पर।क्षेत्र में कई दिनों से थी वन्य प्राणी की आहट पर वनपरिक्षेत्राधिकारी बुढार के द्वारा नही की गई मानीटरिंग जिसके चलते श्रेणी 01 का वन्य प्राणी तेंदुए की गई जान।अभी हाल ही में 3421 तेंदुओं के साथ पूरे देश में म्.प्र.ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।परंतु अधिकारियों के द्वारा लापरवाही करते हुए फिर से एक वन्य प्राणी को काल के गाल में पहुंचा दिया हाल में ही शहडोल जिले के अंदर बाघों के शिकार के कई प्रकरण पाए गए जिससे वैश्विक स्तर पर शहडोल की किरकिरी हुई।अब एक नया कारनामा बुढ़ार रेंजर की लापरवाही के चलते सामने आया है रेंजर के द्वारा सिर्फ पैसे कमाने का जरिया तलाश किया जाता है पिछले कई दिनों से वन परिक्षेत्र अधिकारी बुढार अब अपना स्थानांतरण कराने के लिए पूरे जी-जान से लगी हुई हैं इनकी इसी लापरवाही के चलते वन्य प्राणी की शिकार हुआ है अब चुनौती यह है की किस प्रकार से शिकारियों का पकड़ा जाए।क्या इनपर कोई कार्यवाही होगी या सीसीएफ शहडोल इन्हें भी संरक्षण देंगे।
इनका कहना है
जानकारी हमें थी क्षेत्र में तेंदुआ हैं
और हमारे तरफ से पूरा प्रयास भी किया जा रहा था तभी तो यह संभव हो पाया है तुरंत जानकारी मिल गई है और अभी जांच चल रही है जो भी अपराधी होंगे उन पर कार्रवाई होगी |
बैशाली नामदेव रेंजर बुढार

Subscribe to my channel
Comments are closed.